फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   and the woman's husband has sent social networking site porn pictures

पहले मैसेंजर से बातचीत की फिर पति और उसके दोस्तों को भेज दी अश्लील तस्वीरें

Wed, 01 Mar 2017 11:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 01 Mar 2017 11:55 AM IST
विज्ञापन
and the woman's husband has sent social networking site porn pictures
साइबर क्राइम - फोटो : Demo

सोशल नेटवकंग साइट पर अनजान युवक से दोस्ती करना शहर की एक महिला के लिए खतरनाक साबित हुआ। महिला ने दोस्ती कम की तो युवक दुश्मनी पर उतर आया।

विज्ञापन


उसने महिला की अश्लील तस्वीरें उसके पति और दोस्तों को मैसेज कर दीं। अब महिला को सारी दुनिया में बदनाम करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दी है।  
विज्ञापन


सेक्टर 31 थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला के मुताबिक वह शादीशुदा है। कुछ माह पहले सोशल नेटवर्क साइट पर उसकी जान पहचान खुद को यूएसए निवासी बताने वाले जसकरण उर्फ जॉय साही नाम के युवक से हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

​दोनों मैसेंजर पर बातचीत करने लगे।

and the woman's husband has sent social networking site porn pictures
cyber crime
​दोनों मैसेंजर पर बातचीत करने लगे। महिला के मुताबिक जसकरण ने जबरदस्ती उसे कुछ गिफ्ट कूरियर से भिजवाए जिन्हें उसने लेने से मना कर दिया। जसकरण नहीं माना और लगातार गिफ्ट भेजता रहा तो महिला ने पता गलत बताकर वापस कर दिया।

आरोप है कि जसकरण इससे नाराज हो गया और महिला के साथ गाली गलौज करने लगा, महिला ने बात करना बंद किया तो गालियां लिखकर मैसेज करने लगा। 15 फरवरी को जसकरण महिला के घर आ धमका।

महिला ने दरवाजा नहीं खोला तो आरोपी ने खुद को रिश्तेदार बताते हुए पड़ोसियों से महिला के बारे में पूछना शुरू कर दिया। मिलने में नाकाम रहे जसकरण ने महिला की अश्लील तस्वीरें उसके पति, भाई और दोस्तों को भेज दीं। अब धमकी दे रहा है कि उसकी सभी अश्लील फोटो इंटरनेट पर डाल कर सार्वजनिक कर देगा। एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed