फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   amit jani arrest for weapon

कन्हैया-खालिद की हत्या के लिए हथियार रखने वाला अमित जानी गिरफ्तार

Fri, 13 May 2016 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 13 May 2016 02:17 AM IST
सार

  • जेएनयू जाने वाली बस में रखे थे हथियार
  • पूरे मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है दिल्ली पुलिस

विज्ञापन
amit jani arrest for weapon

विस्तार

जेएनयू जानी वाली बस में कन्हैया व उमर खालिद की हत्या करने के लिए हथियार रखने वाले मुख्य आरोपी अमित जानी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे ग्रेटर कैलाश से बृहस्पतिवार दोपहर को पकड़ा गया। स्पेशल सेल के वरिष्ठ अधिकारी ने अमित जानी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उसकी गिरफ्तारी की सूचना तिलक मार्ग थाना पुलिस को दे दी गई है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के समय आरोपी जेएनयू में रेकी करने के लिए जाने वाला था। बता दें कि 14 अप्रैल को जेएनयू जाने वाली रूट नंबर 615 की डीटीसी बस में इंडिया गेट के पास पिस्टल व चार कारतूस मिले थे। साथ में एक चिट्ठी भी मिली थी।

विज्ञापन

amit jani arrest for weapon

इसमें कन्हैया व उमर खालिद को हत्या करने की बात कही गई थी। चिट्ठी के आखिर में अमित का नाम लिखा हुआ था। इस मामले में तिलक मार्ग थाना पुलिस ने तीन आरोपी अमित जानी के भाई सौरभ, उसके दोस्त सुलभ और चंद्रभान को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि मास्टरमाइंड  मेरठ निवासी अमित जानी की तलाश थी। 

जांच में पता लगा कि आरोपियों का उद्देश्य कन्हैया व उमर खालिद को डराना था न कि उनकी हत्या करना था। आरोपी मेरठ से पिस्टल व कारतूस लेकर आए थे। आरोपी प्रचार भी पाना चाहते थे। अमित जानी को दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को अग्रिम जमानत देने से भी इनकार कर दिया। इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीमें उसे पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही थी। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सेल टीम ने अमित जानी को बृहस्पतिवार दोपहर को ग्रेटर कैलाश से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed