फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   amar ujala impact: sports department of gurgaon issued release about forgery

अमर उजालर खबर का असर: खबर छपने के बाद हरकत में आया खेल विभाग

Fri, 04 Nov 2016 06:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 04 Nov 2016 06:10 PM IST
विज्ञापन
amar ujala impact: sports department of gurgaon issued release about forgery
एमबीए की परीक्षा में हुआ फर्जीवाड़ा - फोटो : demo pic

नौकरी लगाने के नाम पर फर्जी तरीके से आवेदन करवाने के गोरखधंधे की खबर को अमर उजाला द्वारा प्रमुखता से छापे जाने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। खबर छपने के बाद आनन-फानन में खेल विभाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ऐसे फर्जीवाडे़ से लोगों को सावधान किया है।

विज्ञापन


साथ नौकरी लगाने के नाम पर फर्जी आवेदन कराने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की भी बात कही है। खेल विभाग द्वारा जारी इस विज्ञप्ति में साफ कहा गया है कि न तो एचएसएससी और ना ही खेल विभाग द्वारा इस प्रकार के कोई आवेदन लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


यदि इस प्रकार की नौकरी के लिए यदि कोई आवेदक बाहर से आवेदन कराता है तो वह गलत है। इतना ही नहीं यदि इस प्रकार से फर्जी तरीके से आवेदन कराने के बारे में लोगों को पता चलता है तो वे तुरंत पुलिस को इसकी शिकायत दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि जिले में खोली जाने वाली व्यायामशालाओं में योगा प्रशिक्षक तथा योगा वॉलेंटियर्स की भर्ती की जानी है। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के मुताबिक ये भर्तियां उनके द्वारा की जाएंगी, जिनके लिए अभी तक सरकार ने कोई तारीख निर्धारित नहीं की है। वहीं दूसरी ओर नूंह के गांव देवला नंगली में बने एक कार्यालय में इस प्रकार की भर्तियों के लिए आवेदन किए जा रहे हैं। जब इस बारे में खेल विभाग तथा एचएसएससी से पूछा गया तो उन्होंने इसे फ्राड बताया। मामले में गोलमाल नजर आने पर अमर उजाला ने उक्त खबर को 2 नवंबर के अंक में प्रमुखता से छापा था।


जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया की घोषणा
जिला खेल एवं  युवा कार्यक्रम अधिकारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल सरकार द्वारा योगा प्रशिक्षक तथा योगा संचालक की भर्ती के लिए निश्चित तारीख की घोषणा नहीं की है। जल्द ही सरकार द्वारा कोई तारीख निश्चित की जाएगी। जिसकी सूचना उचित माध्यम से लोगों तक पहुंचा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed