{"_id":"57852a344f1c1b117a13e6a0","slug":"alleging-theft-assaulting-niece-case-against-uncle-and-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी का आरोप लगाकर भतीजी से मारपीट, ताउ-ताई और भाई पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी का आरोप लगाकर भतीजी से मारपीट, ताउ-ताई और भाई पर केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 13 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीकली गांव में रहने वाली युवती ने अपने ताऊ, ताई व उनके बेटे पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। बादशाहपुर थाना पुलिस ने सोमवार को मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
टीकली गांव की रहने वाली ट्विंकल का कहना है कि उसके ताऊ के 250 रुपये गायब हो गए। परिवार वालों ने उस पर चोरी का आरोप लगाया। जिसका ट्विंकल ने विरोध किया।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने उसके साथ मारपीट की है। सोहना थाना पुलिस ने ट्विंकल के बयान पर ताऊ, ताई व उनके बेटे सोनू के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विदाई कराने गए दामाद से मारपीट
पत्नी की विदाई कराने गए दामाद से ससुराल वालों ने मारपीट की है। सोहना थाना पुलिस ने दामाद के बयान पर सोमवार को ससुराल वालों पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
तावड़ू के रहने वाले सलीम ने सोहना थाना पुलिस को बताया कि दो साल पहले उसका विवाह रायपुर सोहना के रहने वाले अब्दुल की बेटी के साथ हुआ है। वह उसकी विदाई के लिए ससुराल आया था।
जहां पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की है। सोहना थाना पुलिस ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।