फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   alcohol mafia burns a woman alive

शराब माफियाओं ने महिला को जिंदा जलाया

Wed, 28 May 2014 09:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Wed, 28 May 2014 09:16 PM IST
विज्ञापन
alcohol mafia burns a woman alive

ग्रेटर नोएडा में जेवर के रोही गांव में शराब बेचने से मना करने से नाराज शराब माफियाओं द्वारा शिकायत करने वाले व्यक्ति की मां पर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगाने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


पीड़ित रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस के आला अफसरों के दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

डालचंद्र ने एसपी देहात को पत्र लिखकर शिकायत की है कि उसने गांव में एक युवक द्वारा परचून की दुकान पर शराब बेचने का विरोध किया था। शराब बेचने वाले युवक द्वारा न मानने पर उसने शिकायत जेवर पुलिस से कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने बजाय आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के डालचंद (शिकायतकर्ता) और उसके भाई जयराम को हिरासत में लेकर सारा दिन पुलिस चौकी पर बैठाए रखा।

इसी बीच शराब बेचने वाला दुकानदार अपने साथियों के साथ डालचंद के घर पहुंचा और उसकी वृद्ध मां बसंती देवी को जबरन दुकान के सामने ले गया। बसंती देवी के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग की लपटें देखकर परिजनों ने उसको बचाना चाहा तो उनको भी जलाने की धमकी देकर भगा दिया। लोगों ने महिला के शरीर से आग बुझाकर नोएडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।


हालत खराब होने पर दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का इलाज चल रहा है। परिजनों ने मामले की शिकायत जेवर कोतवाली, सीओ जेवर से भी की। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। परिजनों ने बुधवार को एसपी देहात डा. बृजेश कुमार से मामले की शिकायत की है। एसपी देहात ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed