{"_id":"d69ad23c6497bcb00f577c6f74227efa","slug":"airtel-s-national-sales-head-car-looted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरटेल के नेशनल सेल्स हेड की कार लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एयरटेल के नेशनल सेल्स हेड की कार लूटी
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Wed, 18 Nov 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
साइट-4 स्थित एक पार्टी लॉन में सगाई समारोह में आए एयरटेल के नेशनल सेल्स हेड के ड्राइवर से बाइक सवार बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लग्जरी कार लूट ली। मालिक को पार्टी में छोड़कर ड्राइवर कार पार्क करने गया था। पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है।
दिल्ली के सूरजमल विहार निवासी प्रभात अग्रवाल एयरटेल कंपनी में नेशनल सेल्स हेड हैं। प्रभात मंगलवार रात ड्राइवर शिव कुमार के साथ कार से गाजियाबाद के कारोबारी आलोक गुप्ता के बेटे की सगाई समारोह में शामिल होने साइट-4 औद्योगिक क्षेत्र स्थित राज पार्टी लॉन में आए थे।
प्रभात को लॉन के गेट पर उतारकर शिव कुमार कार पार्क करने चला गया। पार्किंग में लगाने के लिए उसने यू टर्न ही लिया था कि पीछे से बाइक सवार तीन युवकों ने कार में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
शिव कुमार कार से नीचे उतरा तो बाइक सवार बदमाशों ने उसे गन प्वाइंट पर ले लिया। इस दौरान एक बदमाश कार में बैठा और कार लेकर भाग गया। जबकि दो अन्य बदमाश बाइक पर फरार हो गए।