{"_id":"5abbc2ea4f1c1bed298b45ff","slug":"air-hostess-molested-police-arrested-the-62-year-old-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई जहाज से उतरते समय एयर होस्टेस से छेड़छाड़, पुलिस ने 62 साल के कारोबारी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हवाई जहाज से उतरते समय एयर होस्टेस से छेड़छाड़, पुलिस ने 62 साल के कारोबारी को किया गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
air hostess
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट टी-3 पर हवाई जहाज से उतरते समय एक एयर होस्टेस के साथ छेड़छाड़ मामला सामने आया है। पीरडिता की शिकायत पर पुलिस ने पुणे के 62 वर्षीय कारोबारी राजीव वसंत दानी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया ने बताया कि वारदात 24 मार्च को एयर विस्तारा की फ्लाईट से उतरते समय टी-3 पर हुई। शिकायत के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक 24 मार्च को एयर विस्तारा की फ्लाईट लखनऊ से दिल्ली आई थी। फ्लाईट में पीड़िता मौजूद थी। आरोप है कि दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचने पर हवाई जहाज के यात्री राजीव वसंत ने उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
पीड़ित ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को यात्री द्वारा छेड़े जाने के बारे में बताया। एयर विस्तारा प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फौरन पीड़ित से एयरपोर्ट थाने में शिकायत दिलवाई। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पूछताछ में आरोपी ने खुद पर लगे आरोपी को गलत बताया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।