{"_id":"a558c4a0be51b21107fe77a391fc65c1","slug":"aiims-nurse-did-suicide-in-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICU से जनरल वार्ड में ट्रांसफर किया तो लगा ली फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ICU से जनरल वार्ड में ट्रांसफर किया तो लगा ली फांसी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 18 Mar 2014 08:14 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली की सनलाइट कॉलोनी में बीते दिन एम्स की एक नर्स मौली सिद्दी (45) फांसी लगाकर जान दे दी। सुसाइड नोट में उसने मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार न ठहराते हुए तनाव का जिक्र किया है।
विज्ञापन
वहीं, परिजनों ने पुलिस को बताया है कि कुछ दिनों पहले उसका ट्रांसफर आईसीयू से जनरल वार्ड में हो गया था जिससे वह काफी तनाव में थी। पुलिस ने मौली के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:हवस के अंधे को नहीं दिखी मासूम की उम्र
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से केरल निवासी मौली पति और दो बेटियों के साथ मकान नंबर-159 हरी नगर, आश्रम इलाके में रहती थी। लंबे समय तक उसकी तैनाती लाल बिल्डिंग में आईसीयू में रही।
कुछ दिनों पूर्व उसका तबादला जनरल वार्ड में कर दिया गया था। इसके बाद से वह परेशान थी। रविवार को मौली का पति सिद्दीपेन दोनों बेटियों को लेकर चर्च गया था। वापस आने पर उसने देखा कि मौली ने रसोई में खिड़की की रेलिंग से फांसी लगा ली है।
दरवाजा अंदर से बंद था इसलिए पुलिस ने कुंडी तोड़कर मौली को बाहर निकाला। सोमवार को केरल से मौली के भाई के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम हुआ।