फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नर्सरी में पढ़ने वाले 3.5 साल के बच्चे ने किया अपनी ही क्लासमेट के साथ रेप, मामला दर्ज

Fri, 20 Apr 2018 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 20 Apr 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
age of rapist is  three and a half years of rape, FIR lodged in posco act
rape

दिल्ली से सटे फरीदाबाद से दुष्कर्म की एक ऐसी चौंकाने वाली खबर सामने आई है जिससे न सिर्फ पीड़िता का परिवार बल्कि पुलिस भी स्तब्ध है।

age of rapist is  three and a half years of rape, FIR lodged in posco act
child rape

फरीदाबाद के थाना सूरजकुंड क्षेत्र के अंतर्गत एक स्कूल की नर्सरी कक्षा में पढ़ने वाली साढ़े तीन साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली। जांच में पता चला कि दुष्कर्म के आरोपी की उम्र भी साढ़े तीन साल ही है।

age of rapist is  three and a half years of rape, FIR lodged in posco act
child rape

सूरजकुंड थाना क्षेत्र में रहने वाली साढ़े तीन साल की बच्ची एक नामी स्कूल की नर्सरी कक्षा की छात्रा है। बुधवार दोपहर को स्कूल से छुट्टी होने के बाद जब बच्ची घर पहुंची तो उसने अपनी मां को बताया कि उसके गुप्तांग में दर्द हो रहा है। बच्ची की मां ने जब उसको देखा तो उसके गुप्तांग में खरोंच के निशान थे, जिसे देखकर उसकी मां घबरा गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
age of rapist is  three and a half years of rape, FIR lodged in posco act
बच्ची से रेप

उन्होंने बच्ची से पूछा कि चोट कैसे लगी तो उसने बताया कि एक भइया ने धक्का दे दिया था और उससे चोट लगी। बच्ची की मां ने दुष्कर्म की आशंका जताते हुए अज्ञात स्कूली छात्र के खिलाफ सूरजकुंड थाने में तहरीर दी। बच्ची का मामला होने के कारण पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए तुरंत ही मामला दर्ज कर उसमें 6 पॉस्को एक्ट लगा दिया।

विज्ञापन
age of rapist is  three and a half years of rape, FIR lodged in posco act
child rape

बृहस्पतिवार को पुलिस स्कूल में जांच करने पहुंची और बच्चों से बात की। इस दौरान बच्ची से महिला पुलिसकर्मी ने भइया के बारे में पूछा तो उसने अपनी क्लास में ही बैठे एक बच्चे की तरफ इशारा कर दिया, जिस पर पुलिस भी दंग रह गई। पुलिस का कहना बच्ची की मां ने जो आरोप लगाए थे उसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया था। एफआईआर अज्ञात में दर्ज की गई थी। अब गहन पड़ताल की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed