{"_id":"8945404b3a3222fadd6de388ce39e739","slug":"after-the-honeymoon-bridal-jewelry-including-missing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुहागरात के बाद गहने समेत दुल्हन गायब ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुहागरात के बाद गहने समेत दुल्हन गायब
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 05 Feb 2015 08:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी की एक रात बाद ही रहस्यमय हालात में दुल्हन ससुराल से गायब हो गई है। ससुरालियों ने इस संबंध में सिहानी गेट कोतवाली पुलिस को सूचना दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
1 फरवरी को नेहरूनगर में रहने वाले युवक की शादी बागपत निवासी युवती से हुई थी। आरोप है कि 3 फरवरी की सुबह जब पति व ससुराली जागे तो दुल्हन गायब थी। गहने भी नहीं थे।
विज्ञापन
ससुरालियों ने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। उन्होंने मायके वालों को फोन कर जानकारी दी गई, लेकिन वह बागपत भी नहीं पहुंची थी।
मंगलवार को दोना पक्ष सिहानी गेट कोतवाली पहुंचे। देर शाम तक दुल्हन का पता नहीं चल पाया था। एसएचओ अशोक सिसौदिया ने बताया कि एफआईआर नहीं कराई गई है। जांच जारी है।
विज्ञापन