फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After the family called and said minor misdemeanor, take longer

नाबालिग ने दुष्कर्म के बाद परिवार वालों को फोन कर कहा, ले जाओ अब

Sun, 29 Jan 2017 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 29 Jan 2017 09:58 AM IST
विज्ञापन
After the family called and said minor misdemeanor, take longer
demo pic - फोटो : अमर उजाला

चौथी में पढ़ने वाली दलित किशोरी के साथ एक नाबालिग ने दुष्कर्म करने के बाद उसके परिवार वालों को फोन पर उसे बेहोशी की हालत में घर ले जाने को कह दिया। मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने किशोरी की हालत देखी तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को मौके से पकड़ लिया।

विज्ञापन



सारन थाना क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय किशोरी चौथी तक पढ़ी है। बुधवार रात करीब आठ बजे वह कुछ सामान खरीदने घर से निकली थी। रास्ते में उसे अपने स्कूल का जानकार लड़का (उम्र 17 साल) मिल गया। आरोप है कि लड़का उसे बहला फुसलाकर अपने घर की छत पर बने कमरे में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन



किशोरी ने विरोध किया तो लड़के ने जान से मारने की धमकी दी और किशोरी वहीं बेहोश हो गई। किशोरी के मुताबिक कुछ देर बाद होश आया तो लड़का वहां नहीं था। परिजनों का आरोप है कि लड़के ने उन्हें फोन कर किशोरी को आकर ले जाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



कुछ ही देर में पीड़िता के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे घर ले गए। घर पर किशोरी ने परिवार वालों को आपबीती सुनाई। डबुआ चौकी पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत महिला थाने पहुंचा दी।




मामले की जांच कर रही महिला थाने की एएसआई जगवती ने बताया कि आरोपी लड़के को पकड़कर छानबीन की जा रही है। किशोर को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा। दलित किशोरी का मामला होने की वजह से आगे तफ्तीश एसीपी क्राइम अगेंस्ट वूमन पूजा डाबला कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed