फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After manipulating woman judge at the time the police arrived, the fourth day the FIR

ओला कैब ड्राइवर ने महिला जज से की छेड़छाड़, फेंका सारा सामान

Fri, 03 Jun 2016 02:50 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा /अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा /अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 03 Jun 2016 02:50 PM IST
विज्ञापन
After manipulating woman judge at the time the police arrived, the fourth day the FIR
यौन प्रताड़ना

ओला कैब में गुड़गांव से दिल्ली रही बेल्जियम की युवती के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि ओला कैब में महिला जज के साथ छेड़छाड़ व बदतमीजी करने का वारदात हो गई।

विज्ञापन


चालक ने जज का लैपटॉप व अन्य सामान भी कैब से बाहर फेंक दिया। रही-सही कसर दिल्ली पुलिस ने पूरी कर दी। पीसीआर समय से घटनास्थल पर नहीं पहुंची। रूप नगर थाना पुलिस ने चौथे दिन एफआईआर दर्ज की है। 
विज्ञापन


महिला जज तीस हजारी कोर्ट में तैनात हैं। उन्होंने 28 मई की शाम एप्लीकेशन बेस ओला कैब बुक कराई थी। कैब से जब वह कमला मार्केट पहुंची तो उन्होंने कैब चालक संदीप को पांच-दस मिनट इंतजार करने के लिए कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला जज के साथ उनका अर्दली भी था। चालक संदीप पहले तो इंतजार करने के लिए तैयार हो गया, मगर बाद में वह बहस करने लगा। चालक ने जज को कैब से उतार दिया और बदतमीजी करने के साथ छेड़छाड़ कर गलीगलौच करने लगा। उसने जज के दो लैपटॉप, बैग, ब्रीफेस व अन्य सामान कैब से बाहर फेंक दिया। इसके बाद उनके अर्दली ने 100 नंबर पर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। जज मौके से घर चली गई थीं। 

कोर्ट ने एक दिन पहले ही पुलिस पर की थी टिप्पणी

After manipulating woman judge at the time the police arrived, the fourth day the FIR
दिल्ली पुलिस
अर्दली ने कैब का रजिस्ट्रेशन नंबर नोट कर लिया था। खास बात ये है कि रूप नगर थाने में इस मामले में एक जून को एफआईआर दर्ज की है। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी का कहना था कि उसे घटनास्थल पर कोई नहीं मिला था। 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रूप नगर थाना पुलिस ने दो जून को आरोपी कैब चालक संदीप को मुंडका से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने गुड़गांव स्थित ओला के कार्यालय से संपर्क किया है। 

पिज्जा ब्वॉय की तरह नहीं पहुंच पाई पुलिस
एक दिन पहले ही हाईकोर्ट ने टिप्पणी की है कि जब पिज्जा ब्वॉय आधे घंटे में पिज्जा को पहुंचाने की गारंटी देता है तो फिर दिल्ली पुलिस घटनास्थल पर समय से क्यों नहीं पहुंचती। इस घटना में महिला मौके पर पीसीआर का इंतजार करने के बाद घर चली गई।

पीसीआर आई तो बिना कुछ पूछे कहे दूसरी कॉल पर चली गई। रही सही कसर थाना पुलिस ने पूरी कर दी। रूप नगर थाना पुलिस ने चौथे दिन एफआईआर दर्ज की है वो भी तब जब जज ने मामले की प्रोग्रेस के बारे में पूछा। इस घटना को लेकर जिला पुलिस अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed