फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After giving birth to procreative The breath went a drug that stopped immediately, Hungama

बच्चे को जन्म देने के बाद प्रसूता को दी ऐसी दवा कि तुरंत थम गई सांस, हंगामा

Wed, 01 Feb 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 01 Feb 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
After giving birth to procreative The breath went a drug that stopped immediately, Hungama
demo pic - फोटो : अमर उजाला

एक महिला को बच्चे के जन्म के बाद डॉक्टर ने ऐसी दवा दे दी कि उसके मुंह से झाग निकलने लगा और उसकी मौत हो गई। पूरे अस्पताल परिसर में परिजनों ने हंगामा काट दिया। मामला सिविल लाइन स्थित नागरिक अस्पताल में सोमवार का है।

विज्ञापन


मौके पर पुलिस पहुंचकर किसी तरह मामले को शांत कराया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही से प्रसूति की जान चली गई। सोहना रोड की रहने वाली 23 वर्षीय शिवानी को लेबर पेन होने के बाद अस्पताल लाया गया। सुबह 09.20 बजे अस्पताल में भर्ती हुई। सुबह 11.30 बजे शिवानी ने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद सब कुछ ठीक था, लेकिन दोपहर बाद तबीयत खराब होने लगी।
विज्ञापन



इसके बाद परिजनों ने लगातार डॉक्टरों से संपर्क किया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने इस पर लापरवाही बरती। कई बार बुलाने पर भी कोई नहीं आया। शिवानी के पति यतेंद्र का कहना है कि दवा देने के बाद से मुंह में झाग आने लगा था। फिर शिवानी की मौत हो गई। बता दें कि शिवानी की यह पहली डिलीवरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद किसी तरह से मामले को शांत करने में विभाग जुटा रहा। अंत में पुलिस को इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। डॉक्टरों के खिलाफ परिवार वालों की ओर से लिखित शिकायत प्रधान चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ) डॉ. कांता गोयल को शिकायत दी। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया गया।




इस मामले में पीएमओ डॉ. कांता गोयल का कहना है कि बच्चा स्वस्थ्य हुआ था। अधिक ब्लीडिंग मौत का कारण हो सकता है, लेकिन वास्तविक कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है। इसके साथ एक कमेटी भी बना दी गई है। कमेटी इस मामले की तफ्तीश कर रिपोर्ट देगी। इसके बाद जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed