सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद भी बेरहमी से मन नहीं भरा, किया ऐसा काम कि जान कर कांप जाएगी रूह..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामूहिक दुष्कर्म के बाद दो युवकों ने पीड़िता का किया वो हाल कि जान कर आप भी हो जाएंगे हैरान..
गांव सिद्धरावली में हुई किशोरी की हत्या के बाद मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
किशोरी की हत्या चाकू से नहीं बल्कि सिर पर पत्थर मारकर की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को अदालत में पेश किया। यहां से उसे एक दिन की रिमांड पर लिया गया है।
बता दें कि गांव सिद्धरावली में एक परिवार किराए पर रहता है। सोमवार शाम को दंपति खेत में सरसों काटने गए थे। उनकी एक बेटी कंप्यूटर क्लास के लिए गई थी।
इस दौरान 16 वर्षीय किशोरी घर पर अकेली थी। इस दौरान मौका पाकर दो युवक घर में घुस गए, जिन्होंने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। जब किशोरी ने इसका विरोध किया तो उसकी हत्या कर दी।
शव को बोरे में भरा और..
हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए वह उसे बोरे में भरकर ले जा रहे थे कि मृतक की बहन आ गई। घर का गेट खुलते ही उसकी चीख निकल गई। उसने शोर मचा दिया।
जिसके बाद ग्रामीण एकत्र हो गए और एक आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया जबकि एक भागने में कामयाब हो गया। आरोपी को पुलिस के हवालेे कर दिया गया।
आरोपी की पहचान राजसमंद राजस्थान निवासी गजेंद्र सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
डॉ दीपक माथुर ने बताया कि किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ है। उसकी हत्या सिर पर पत्थर मारकर की गई है। उधर, बिलासपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अर्जुन ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया।
यहां से उसे एक दिन की रिमांड पर लिया गया है। आरोपी ने अपने साथी संग शराब के नशे में वारदात को अंजाम दिया। रिमांड के दौरान आरोपी के दूसरे साथी का पता लगाकर उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।