बेटे की मौत के बाद बहू पर घूमी शक की सूई, लगाए शर्मसार कर देने वाले घिनौने आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेगमपुर इलाके में मौत के 17 दिन बाद एक युवक का शव कब्रिस्तान से खुदाई कर बाहर निकाला गया। युवक के परिवार वालों ने अपनी बहू पर अवैध संबंध का शक जाहिर करते हुए उस पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। उसके बाद ही इस बाबत कोई मामला दर्ज किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार, मोहम्मद वकील (30) पत्नी और दो बच्चों के साथ नवीन विहार में रहता था। वह पेशे से कारपेंटर था। वर्ष 2007 में उसकी भलस्वा डेयरी की रहने वाली युवती से शादी हुई थी।
वकील के पिता मोहम्मद हनीफ ने आरोप लगाया कि छह मार्च को वह दिल्ली से बाहर गया था। वकील ने देर रात अपनी पत्नी को किसी से फोन पर बात करते हुए पकड़ा और उसकी पिटाई कर दी।
अगले दिन वकील किसी काम से मंगोलपुरी गया। रास्ते में वह गिर गया। उसे पास के अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हनीफ का आरोप है कि वकील के ससुराल वाले प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवाने की बात कहकर उसे घर ले आए।
इस दौरान वकील की तबीयत बिगड़ गई। उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां नौ मार्च को वकील ने दम तोड़ दिया। 10 मार्च को परिवार वालों को बिना बताए शव को कब्रिस्तान में दफना दिया।
मां के शक करने पर हुई कब्र की खुदाई
हनीफ के मुताबिक, बेटे की मौत के बाद उसकी पत्नी की तबीयत अचानक खराब हो गई। अस्पताल में महिला ने अपने पति को बताया कि छह मार्च को झगड़ा होने के बाद वकील की पत्नी ने उसे कुछ खिला दिया।
जिसकी वजह से उसकी तबीयत खराब हो गई। हनीफ ने बताया कि 20 मार्च को घर की सफाई के दौरान कुछ कागजात व बहू का बैग मिला। जिसमें बहू का लाइसेंस था।
लाइसेंस में पति के नाम की जगह किसी दूसरे व्यक्ति का नाम लिखा था। शक होने पर बहू के मोबाइल की जांच की। जिसमें बहू और एक व्यक्ति की बातचीत की संदिग्ध ऑडियो मिली। उसके बाद हनीफ ने मामले की शिकायत थाने में की। परिवार वालों का कहना है कि वकील की मौत सामान्य नहीं है।
बहू ने भी ससुराल वालों के खिलाफ कर रखी है शिकायत
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, वकील की मौत के बाद उसके परिवार वालों ने बहू पर आरोप लगाते हुए उसे घर से निकाल दिया। बहू ने परिवार वालों को समझाने की कोशिश की लेकिन परिवार वाले नहीं माने। बहू ने उसके बाद अपने ससुराल वालों के खिलाफ थाने में शिकायत कर दी।