फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After a fight with the young woman suddenly jumps from fifth floor

युवक से झगड़े के बाद युवती ने अचानक लगा दी पांचवी मंजिल से छलांग 

Wed, 11 May 2016 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 11 May 2016 09:23 AM IST
विज्ञापन
After a fight with the young woman suddenly jumps from fifth floor
पांचवी मंजिल से छलांग लगाकर दी जान - फोटो : Demo Pic

लाहौरी गेट इलाके में मंगलवार सुबह एक युवती ने पांचवी मंजिल से कूदकर जान दे दी। मृतका की शिनाख्त बिहार निवासी लाडली (22) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया है कि एक युवक से नोंक-झोंक होने के बाद लाडली ने यह कदम उठाया। शुरूआती जांच के बाद पुलिस प्रेम प्रसंग को आत्महत्या से जोड़कर देख रही है। 

विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सब्जी मंडी मोर्चरी भेज दिया है। परिजनों के आने के बाद उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक लाडली कुतुब रोड स्थित झुग्गियों में रहती है।
विज्ञापन


वह दिल्ली में छोटा-मोटा काम करती थी। सुबह करीब 9.00 बजे वह बांके बिहारी बिल्डिंग में एक युवक के साथ पहुंची।एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार पहले तो दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद नाराज होकर लाडली इमारत की पांचवी मंजिल पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां उसने नीचे छलांग लगा दी। इधर युवक मौके से फरार हो गया। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को पहले अरुणा आसफ अली अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। इलाज के दौरान कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed