फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   african nationals allegedly beats taxi driver for not boarding more than 4 passengers

अफ्रीकी मूल के लोगों ने कैब ड्राइवर को बेरहमी से पीटा, एक आरोपी महिला गिरफ्तार

Mon, 30 May 2016 08:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 30 May 2016 08:02 PM IST
विज्ञापन
african nationals allegedly beats taxi driver for not boarding more than 4 passengers
टैक्सी ड्राइवर नूरुद्दीन अली और डीसीपी साउथ ईश्वर स‌िंह - फोटो : ani

दक्षिण दिल्ली में अफ्रीकी मूल के युवक व युवतियों पर हमलों के मामलों के बीच अफ्रीकन मूल के युवक व युवतियों ने एक कैब ड्राइवर की जमकर पिटाई की। कैब चालक का कसूर ये था कि उसने अपनी कैब में क्षमता से ज्यादा लोगों को बैठने से मना कर दिया था।

विज्ञापन


कैब चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। दक्षिण जिला डीसीपी ईश्वर सिंह ने बताया कि कैब चालक की शिकायत पर महरौली थान में मामला दर्जकर लिया गया है। एक आरोपी युवती को पकड़ा गया है। कैब चालक ने आरोप लगाया  है कि पुलिस ठीक से कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार अफ्रीकी मूल के चार युवक व दो युवतियों ने राजपुर खुर्द से द्वारका जाने के लिए ओला से कैब बुक की थी। चालक नुरूद्दीन(51) कैब लेकर राजपुर खुर्द पहुंचा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राइवर ने क‌िया पु‌ुल‌िस का शुक्र‌िया अदा

african nationals allegedly beats taxi driver for not boarding more than 4 passengers
टैक्सी ड्राइवर - फोटो : ani

कैब में चार युवक व दो युवतियां बैठ गई। नुरूद्दीन ने जब क्षमता से ज्यादा चार से ज्यादा लोगों को टैक्सी में बैठने का विरोध किया था तो युवक व युवतियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। नुरूद्दीन का आरोप है कि उसे लोहे के पंच से उसके मुंह पर वार किए गए।

इससे उसकी आंख व चेहरे पर काफी चोटें आई है। नुरूद्दीन ने सोमवार तड़के करीब चार बजे इसकी सूचना पुलिस को दी। चार युवक व एक युवती मौके से फरार हो गए, जबकि कैब चालक ने स्थानीय लोगों की मदद से एक युवती को पकड़ लिया।

युवती युगांड़ा की रहने वाली है। आरोपी युवती को अंग्रेजी नहीं आती है। अत: दिल्ली पुलिस एफआरआरओ के जरिए युगांड़ा एंबेसी से बात कर रही है। इस मामले में सोमवार शाम तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया था। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारी भी अफ्रीकन मूल के आरोपी युवक व युवतियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को लेकर गोलमोल जवाब देते हुए नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed