फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   adhar cards in the name of building 'Smash'

आधार कार्ड बनवाने के नाम पर ‘लूट’

Sat, 22 Nov 2014 02:13 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 22 Nov 2014 02:13 AM IST
विज्ञापन
adhar cards in the name of building 'Smash'

गैस सिलेंडर की सब्सिडी के लिए आधार कार्ड अनिवार्य किए जाने की घोषणा होते ही लोगों से अवैध वसूली शुरू हो गई। हिंडन विहार और नंदग्राम में आधार कार्ड बनाने के लिए कैंप में 150 से 200 रुपये हर व्यक्ति से वसूली की जा रही है।

विज्ञापन


दो दिन पहले ही हिंडन विहार में लगाए गए कैंप में लोगों से जमकर वसूली की गई। वोटर आईडी कार्ड न होने पर लोगों से 300 रुपये तक वसूले गए।

लोगों ने अब डीएम से लिखित शिकायत की है। डीएम ने माना है कि आधार कार्ड के नाम पर वसूली का मामला गंभीर है। उन्होंने इसकी जांच के आदेश दिए हैं।

हिंडन विहार के लोगों का कहना है कि आधार कार्ड बनाने वाली टीम के लोग दस्तावेज पूरे न होने का हवाला देकर उनसे अवैध वसूली कर रहे हैं।

तीन दिन पहले हिंडन विहार में लगाए गए कैंप में उन्होंने सैकड़ों लोगों को गुमराह कर 150 से 200 रुपये प्रति व्यक्ति वसूली की है। इसकी वीडियो रिकार्डिंग भी मौजूद है।
विज्ञापन


पब्लिक बोली
आधार कार्ड बनवाने के नाम पर पैसा मांगने का विरोध किया तो टीम के सदस्यों ने बिना पैसा दिए किसी सूरत में कार्ड न बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि पैसे नहीं दोगे तो ऐसे ही चक्कर कटाए जाएंगे। - पवन झा, शिकायतकर्ता
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन पहले लगे कैंप में भाई का आधार कार्ड बनवाने गए, लेकिन बिना पैसा दिए कार्ड बनाने से इनकार कर दिया। 200 रुपये देने के बाद ही कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू की। -जयवीर सिंह, हिंडन विहार निवासी


डीएम ने दिए जांच के आदेश
समाजसेवी पवन झा की शिकायत पर डीएम विमल कुमार शर्मा ने तत्काल एसडीएम सदर को जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड के लिए वसूली किया जाना गंभीर प्रकरण है। उन्होंने संबंधित लोगों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed