{"_id":"573de0234f1c1b5758ac72bd","slug":"actor-kamal-khan-s-troubles-increased-accused-of-uploading-to-youtube-rude-comments","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अभिनेता कमाल खान की मुश्किलें बढ़ी, यू ट्यूब पर भद्दी टिप्पणी अपलोड करने का आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अभिनेता कमाल खान की मुश्किलें बढ़ी, यू ट्यूब पर भद्दी टिप्पणी अपलोड करने का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 20 May 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
कमाल राशिद खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस फेम अभिनेता कमाल राशिद खान की मुश्किलें फिलहाल कम होती नजर नहीं आ रहीं। उनके पक्ष में पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट को कोर्ट में चुनौती दी गई है। इस याचिका पर कोर्ट ने पुलिस को जवाब देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
कमाल राशिद पर हिंदी फिल्म रांझणा के मुख्य अभिनेता पर जातिवादी व अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। कड़कड़डूमा जिला अदालत के महानगर दंडाधिकारी प्रांजल अनेजा ने याचिका पर पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
याचिका पर अगली सुनवाई 28 अक्तूबर को होगी। सीमापुरी थाने में कमाल खान के खिलाफ भद्दे मोबाइल संदेश के लिये आईटी एक्ट व प्रोटेक्शन सिविल राइट एक्ट की धाराओं में अगस्त 2013 में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
कोर्ट ने याचिका पर पुलिस से मांगा जवाब
पुलिस
- फोटो : Demo Pic
पुलिस ने इस मामले में कमाल राशिद खान को क्लीन चिट देते हुए सितंबर 2014 में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी। पुलिस ने कहा था कि कमाल खान या मामले में पीड़ित अभिनेता का मौजूदा निवास स्थान मौजूदा कोर्ट के क्षेत्राधिकार में नहीं आता।
दिल्ली पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में यह भी कहा कि कमाल खान ने सीमा पुरी इलाके से भद्दी टिप्पणी यू ट्यूब पर अपलोड नहीं की थी। पुलिस की इस रिपोर्ट को अधिवक्ता सत्यप्रकाश गौतम ने चुनौती देते हुए विरोध याचिका दायर की थी।
गौतम ने इस बाबत कोर्ट में शिकायत दायर कर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की थी। इस मामले में पुलिस ने एक अन्य शिकायत पर कमाल खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। शिकायतकर्ता का आरोप था कि कमाल खान ने यू ट्यूब पर फिल्म रांझणा के रिव्यू में मुख्य अभिनेता पर जातिवादी टिप्पणी की थी।