{"_id":"5c79c0a3bdec22129c2db6e0","slug":"acid-attack-on-teenager-in-bulandshahr-by-misdeed-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोपी ने युवती पर फेंका तेजाब, पुलिस ने पीड़िता को पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म के आरोपी ने युवती पर फेंका तेजाब, पुलिस ने पीड़िता को पहुंचाया अस्पताल
Sat, 02 Mar 2019 05:00 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sat, 02 Mar 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
acid attack
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली क्षेत्र के वलीपुरा नहर के पास शुक्रवार शाम दुष्कर्म की शिकार युवती पर आरोपी युवक ने तेजाब फेंक दिया। गनीमत रही कि युवती के दाहिने हाथ के कपड़े पर ही छींटे पड़े। आरोपी बीते कुछ दिनों से जमानत पर बाहर है।
नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती ने बताया कि वर्ष 2015 में उसके साथ देहात कोतवाली के एक गांव निवासी युवक ने दुष्कर्म किया था। पीड़िता का आरोप है कि उक्त मामले में उसकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया था। मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
आरोपी युवक भी जमानत पर बाहर है। पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को स्कूटी पर घर से वलीपुरा नहर की ओर गई थी। इस दौरान आरोपी युवक ने बाइक से पीछा करते हुए पीड़िता के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
इस दौरान आरोपी ने पीड़िता पर तेजाब उड़ेल कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसका मेडिकल परीक्षण किया गया। नगर कोतवाल ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।