{"_id":"2f55f8e3780f9846f0bd68e5c1364df9","slug":"acid-attack-on-niece-by-uncle","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे वापस मांगे तो मामा ने डलवा दिया तेजाब!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसे वापस मांगे तो मामा ने डलवा दिया तेजाब!
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 03 Mar 2014 03:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मंगोलपुरी में शनिवार रात बाइक सवार युवकों ने एक महिला पर तेजाब फेंक दिया। इससे उसका चेहरा और छाती झुलस गई।
विज्ञापन
महिला को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। महिला ने मामा-मामी पर हमला करवाने का आरोप लगाया है जबकि मामा ने आरोपों को निराधार बताया है।
यह भी पढ़ें:वो भतीजे से करवाना चाहता था पत्नी का रेप!
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, टी ब्लॉक निवासी 26 वर्षीय महिला शनिवार रात बाजार से घर लौट रही थी। टी ब्लॉक स्थित चर्च के पास बाइक सवार दो युवक आकर रुके।
जब तक महिला कुछ समझ पाती, पिछली सीट पर बैठे युवक ने बोतल निकालकर तेजाब फेंक दिया। चेहरे पर तेजाब गिरते ही महिला चीखने लगी। शोर सुनकर लोग उसकी ओर भागे। लोगों को आता देखकर युवक फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक वह 31 फीसदी झुलस गई। पुलिस को दिए बयान में महिला ने आरोप लगाया कि उसे मामा से उधार के दो लाख रुपये वापस लेने थे, जिसे लेकर उनका विवाद चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।