रात को सहेली के साथ जा रही थी छात्रा, पीछे से आया दरिंदा और..
12वीं की छात्रा ट्यूशन पढ़ कर अपनी सहेली के साथ वापस घर आ रही थी, सोचा भी नहीं था कि ऐसा कुछ होगा..
जहांगीरपुरी इलाके में 12वीं की छात्रा पर ज्वलनशील पदार्थ फेंके जाने का मामला सामने आया है। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। घायल छात्रा को इलाज के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जहां उसकी हालत स्थिर बतायी जा रही है। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी पहचान करने में जुटी है। पुलिस के अनुसार 21 साल की छात्रा परिजनों के साथ ई ब्लॉक जहांगीरपुरी में रहती है।
वह पत्राचार से 12वीं की पढ़ाई कर रही है। रोज की तरह सोमवार रात वह ट्यूशन पढ़कर अपनी सहेली के साथ घर आ रही थी। अचानक पीछे से एक युवक आया और उसपर प्लास्टिक की बोतल से ज्वलनशील पदार्थ उसकी पीठ पर डालकर फरार हो गया।
सहेली ने दरिंदे को पकड़ने की कोशिश की
हालांकि उसकी सहेली ने युवक को पकड़ने के लिए शोर मचायी लेकिन युवक वहां से फरार हो गया। पीड़िता घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
पीठ पर जलने का निशान देखकर उसकी मां उसे इलाज के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले गयी। जहां डॉक्टरों ने छात्रा पर एसिड जैसी चीज डालने की पुष्टि की।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता के बयान पर अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पीड़िता ने युवक को पहचान पाने में असमर्थता जतायी है लेकिन पुलिस का कहना है कि आरोपी छात्रा को जानता होगा और किसी बात पर उनके बीच कहासुनी हुई होगी।
उसके बाद ही आरोपी ने उसपर ज्वलनशील पदार्थ फेंकी है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है।