फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   acid attack on 19 year old girl in delhi by suspected lover

सनकी प्रेमी ने 19 वर्षीय लड़की पर फेंका तेजाब, थाने जाकर कबूला अपना जुर्म

Wed, 22 Mar 2017 05:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 22 Mar 2017 05:14 PM IST
विज्ञापन
acid attack on 19 year old girl in delhi by suspected lover

दिल्ली के संगम विहार इलाके में बुधवार को एक 19 वर्षीय महिला पर तेजाब फेंक कर उसे घायल करने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। दक्षिणी दिल्ली में हुई इस घटना के बारे में पुलिस का कहना है कि आरोपी का कहना है कि वो लड़की के साथ रिलेशशिप में था।

विज्ञापन


आरोपी का कहना है कि उसे जैसे ही पता चला कि लड़की की शादी कहीं और हो रही है उसने बदला लेने के लिए उस पर तेजाब से हमला कर दिया।

द‌िक्षण-पूर्वी दिल्ली के डीसीपी रोमिल बानिया ने बताया कि पीड़ित लड़की को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करा दिया गया है। उसके जल्द ही सामान्य होने की संभावना है।

विज्ञापन

'लड़की ने दिया धोखा इसलिए किया हमला'

acid attack on 19 year old girl in delhi by suspected lover

गौरतलब है कि 22 वर्षीय आरोपी लड़की पर हमला करने के बाद खुद ही संगम विहार पुलिस थाने गया और उसने अपना अपराध कबूल कर लिया जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

उसने पुलिस को बतया कि वो लंबे समय से युवती के साथ रिलेशनशिप में था लेकिन पिछले कुछ दिनों से उसे शक होने लगा था कि लड़की उसे धोखा दे रही है। 

आरोपी का कहना है कि उसे शक था कि लड़की का जल्द ही किसी और से विवाह होने वाला है जिसके बाद बुधवार को 10:15 बजे के करीब उसने लड़की पर एसिड से हमला कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed