फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   accused of vikram murder case sent to three days police remand in faridabad

विक्रम हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी तीन दिन के रिमांड पर

Fri, 24 Nov 2017 06:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 24 Nov 2017 06:25 PM IST
विज्ञापन
accused of vikram murder case sent to three days police remand in faridabad
- फोटो : FILE PHOTO

गांव मुजेसर निवासी स्कार्पियो मालिक विक्रम की हत्या मामले में गिरफ्तार एक आरोपी आर्य नगर, बल्लभगढ़ निवासी भीम को क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने अदालत में पेश कर पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस उससे हत्या में शामिल तीन अन्य आरोपियों के ठिकानों के बारे में पूछताछ कर रही है। शुक्रवार को पुलिस की एक टीम ने आरोपियों की तलाश में पलवल व गुरुग्राम में दबिश दी।
विज्ञापन


वहीं इस मामले में पुलिस की जांच से असंतुष्ट मृतक के परिजनों ने शुक्रवार को पुलिस आयुक्त डा. हनीफ कुरैशी से मुलाकात कर फरार आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि गांव दयालपुर और सोतई के बीच खेतों में खड़ी एक सफेद रंग की स्कार्पियों कार में 16 नवंबर को पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया था। मृतक की पहचान मुजेसर निवासी विक्रम लांबा के रूप में हुई थी, जोकि टैक्सी चलाता था। विक्रम के गले और आंख पर चोट के निशान थे।

विक्रम की हत्या के आरोप में गिरफ्तार भीम ने पुलिस को बताया कि उसने अपने तीन अन्य साथियों के साथ शराब के नशे में पीट-पीटकर विक्रम की हत्या की थी। विक्रम उनके साथ बैठकर ही शराब पी रहा था। इस दौरान उनका किसी बात पर झगड़ा हो गया और नशे में उन्होंने विक्रम की हत्या कर दी।


हत्या के बाद वह ही स्कार्पियो कार में शव को सोतई गांव के पास छोड़कर गया था। तीन अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश चल रही है। क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed