फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accused arrested trying to loot cash from ATM

कैश नहीं निकले तो ATM तोड़कर रुपये चुराने की कोशिश, आरोपी अरेस्ट

Wed, 10 May 2017 10:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 10 May 2017 10:46 AM IST
विज्ञापन
 Accused arrested trying to loot cash from ATM
demo pic

नई दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में तकनीकी कारणों से एटीएम से रुपये नहीं निकलने से नाराज एक युवक ने एटीएम मशीन तोड़कर उससे रुपये चुराने का प्रयास किया। नाकाम होने पर उसने एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया। तब तक उसकी हर हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी थी। 

विज्ञापन


पुलिस ने उसके फोटो के जरिए उसकी पहचान की और उसे उत्तम नगर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मुकेश (22) के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।  
विज्ञापन

     
पुलिस के अनुसार रोशनलाल (54) सपरिवार कोटला विहार नांगलोई में रहते हैं। वह रोशनमंडी नजफगढ़ स्थित यूनियन बैंक में बतौर मैनेजर काम करते हैं। 8 मई की सुबह वह बैंक पहुंचे। कर्मचारियों ने बताया कि बैंक के एटीएम में तोड़फोड़ की गयी है। रोशनलाल ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

     
मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि एटीएम में तोड़फोड़ की गयी है। साथ ही कैमरे को भी तोड़ा गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया। जांच में पता चला कि मशीन से रुपये नहीं निकले गए हैं।  
       
सीसीटीवी फुटेज में एक युवक 6 मई की रात दस बजे एटीएम में तीन बार मशीन में तोड़फोड़ करते हुए दिखा। कामयाब नहीं होने पर उसने सीसीटीवी कैमरे को तोड़कर दिया लेकिन सीसीटीवी में युवक का चेहरा कैद हो चुका था। पुलिस ने युवक की पहचान कर मुकेश को गिरफ्तार कर लिया। वह रोशन गार्डन उत्तम नगर का रहने वाला है और बतौर फोटोग्राफर काम करता है। 


आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह छह मई की रात एटीएम से रुपये निकालने गया था। तकनीकी कारण से रुपये नहीं निकले तो उसने मशीन को तोड़कर उससे रुपये निकालने की कोशिश की। इसके लिए वह घर से पेचकस और अन्य सामान ले गया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी का पिता पटना एयरपोर्ट पर सिक्यूरिटी गार्ड की नौकरी करता है। आरोपी शादीशुदा है उसके दो साल का बेटा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed