फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   abdul subhan qureshi was about to bulid IM once again

'भारत का लादेन' रच रहा था देश को तबाह करने की ऐसी खौफनाक साजिश..

Tue, 23 Jan 2018 11:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 23 Jan 2018 11:01 AM IST
विज्ञापन
abdul subhan qureshi was about to bulid IM once again
abdul subhan qureshi - फोटो : kumar sanjay

देश भर में अलग-अलग जगह हुए ब्लास्ट के बाद इंडियन मुजाहिद्दीन(आईएम) के ज्यादातर सदस्य या तो पकड़े गए या वह देश छोड़कर फरार हो गए थे। वर्ष 2008 में अहमदाबाद में ब्लास्ट के बाद से आईएम की गतिविधियां न के बराबर रह गईं थीं।

विज्ञापन


इसके चलते खुद अब्दुल सुभान उर्फ तौकीर को भारत छोड़ना पड़ा था। करीब 10 साल इधर-उधर भटकने के दौरान वह भारत में दुबारा से आईएम का नेटवर्क खड़ा करने की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन


इसके लिए उसने 2017 में वापसी कर यहां अपने पुराने करीबियों से मिलना जुलना शुरू किया था, लेकिन दिल्ली में अपने किसी साथी से मिलना उसे भारी पड़ गया और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं ठिकाना नहीं था

abdul subhan qureshi was about to bulid IM once again
abdul subhan qureshi - फोटो : kumar sanjay

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 2008 में अहमदाबाद ब्लास्ट के बाद उसे पुलिस के डर से गुजरात छोड़ना पड़ा। सूरत से भागकर वह खंडवा पहुंचा।

वहां कुछ दिन रुकने के बाद वह मध्यप्रदेश के जबलपुर चला गया। वहां से पटना, रांची, छपरा होते नेपाल निकल गया। नेपाल के विराटनगर में वह सिमी संगठन के करीबी निजाम खान के पास पहुंचा।

निजाम नेपाल में एक एनजीओ चलाता था। निजाम की मदद से उसने वहां रहना शुरू कर दिया। विराटनगर में उसने एक स्कूल में अंग्रेजी पढ़ाना शुरू कर दिया।

नकली आईडी जुटाने में हुआ सफल

abdul subhan qureshi was about to bulid IM once again
abdul subhan qureshi - फोटो : kumar sanjay

​बाद में निजाम की मदद से उसने नेपाल की नकली आईडी जुटा ली। इस बीच वह आईएम के संस्थापक रियाज भटकल के संपर्क में रहा। इसी दौरान रियाज ने उससे सऊदी अरब जाकर आईएम के लिए फंड जुटाने के लिए कहा।

रियाज चाहता था कि भारत में दुबारा से आईएम खड़ा हो। 2015 तक नेपाल में रहने के बाद तौकीर नेपाली पासपोर्ट पर अब्दुल रहमान के नाम से रियाद, सऊदी अरब चला गया। वहां उसने कई स्टोर में नौकरी की।

इसी दौरान वह सिमी व आईएम के समर्थक लोगों के साथ बैठक करता रहा। जून 2017 में वह सऊदी अरब से भारत वापस आ गया। यहां यूपी में अलग-अलग जगह छुपकर अपने पुराने साथियों के साथ बैठक करता रहा।

किसी भी हाल में उसे दुबारा से आईएम को खड़ा करना था। पुलिस तौकीर से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यूपी में वह किन-किन लोगों के संपर्क में था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed