{"_id":"1cb1ab34a2eb02b647879f0f72e3e7e8","slug":"abduction-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण के बाद 5 लाख की फिरौती, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण के बाद 5 लाख की फिरौती, मामला दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 15 Mar 2014 12:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तावड़ू थाना क्षेत्र के गांव धुलावट में युवक के अपहरण से सनसनी फैल गई। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने फिरौती की मांगने के लिए उसके बेटे का अपहरण किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने एक नामजद सहित चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपहरण व फिरौती मांगने का मामला दर्ज कर आगे छानबीन शुरू कर दी है। यह मामला न्यायालय में दायर इस्तगासा के आदेश पर दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक लहरू पुत्र बुधिया निवासी गांव धुलावट थाना तावड़ू ने कहा कि अशफाक पुत्र कल्लू व 4 अन्य व्यक्तियों निवासियान गांव मामलिका थाना हथीन ने उसके पुत्र मुबीन का अपहरण कर लिया। आरोपियों ने उसके पुत्र की रिहाई के लिए 5 लाख रूपये फिरौती की मांग की।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जांच का जिम्मा राजेंद्र सिंह एएसआई को सौंपा है। एएसआई ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
लूटपाट को अंजाम दिया
तावड़ू थाना क्षेत्र के गांव कांगरका में अज्ञात बदमाशों ने डंपर के आगे गाड़ी लगाकर लूटपाट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामला न्यायालय में दायर इस्तगासा के आदेश पर दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक सलमान पुत्र सहजोर निवासी गांव कांगरका थाना तावडू़ ने कहा कि रोमी पुत्र सोहराब निवासी गांव भपावली थाना नूंह, समसू निवासी गांव सिरोही व चार अन्य ने हथियारों के बल पर डंपर को गांव कांगरका के पास रूकवाकर लूट ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
इस मामले की जांच कर रहे आईओ का कहना है कि न्यायालय में दायर इस्तगासा के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस छानबीन में जुटी है।