{"_id":"57e26c7d4f1c1b0502a8329a","slug":"aap-mla-amanatullah-sent-to-jail-for-a-day-in-sexual-harassment-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यौन उत्पीड़न में केजरीवाल के एक और विधायक को जेल, साले की बीवी ने लगाया था आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यौन उत्पीड़न में केजरीवाल के एक और विधायक को जेल, साले की बीवी ने लगाया था आरोप
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 21 Sep 2016 04:59 PM IST
विज्ञापन
अमानतुल्लाह खान
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को उनके साले की बीवी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें 1 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि, अमानतुल्लाह खान बीते रविवार को अपनी गिरफ्तारी देने के लिए जामिया नगर थाने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया। उस वक्त एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा था कि, ‘हम अभी उन्हें गिरफ्तार नहीं करेंगे। वह जो कुछ कर रहे हैं अपनी मर्जी से कर रहे हैं। हम जांच के अनुसार ही आगे बढ़ेंगे।’
विज्ञापन
ओखला से आप विधायक ने रविवार को अपनी गिरफ्तारी के लिए जाने से पहले कहा था कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए दबाव में है। वहीं अब उन्होंने कहा कि पुलिस ने जनता के दबाव के चलते उन्हें गिरफ्तार नहीं किया। वैसे पुलिस ने ऐसे किसी आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है।
विज्ञापन