फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A teacher of students obscene things out of the grip

छात्राओं से अश्लील बातें करने वाला अध्यापक गिरफ्त से बाहर

Fri, 23 Sep 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 23 Sep 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
A teacher of students obscene things out of the grip

स्कूल में छात्राओं से अश्लील बातें करने वाला आरोपी अध्यापक एक सप्ताह बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।  आरोपी के वकील ने शुक्रवार को अग्रिम जमानत की याचिका दायर की, जो कोर्ट ने खारिज कर दी। 

विज्ञापन


महिला थाने में दर्ज मामले के मुताबिक 16 सितंबर को इंद्रा कॉलोनी स्थित सरकारी स्कूल के एक अध्यापक पर बच्चियों के साथ अश्लील बातें करने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने जमकर हंगामा किया था। 
विज्ञापन


आरोप है कि अध्यापक स्कूल में पढने वाली छात्राओं को बहाने अपने पास बुलाने के बाद उनके साथ गलत हरकतें करता था। एक बच्ची ने हिम्मत कर यह बात अपने परिजनों को बताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने इसकी शिकायत महिला थाने में की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई न होने से नाराज कॉलोनीवासियों ने 16 सितंबर को स्कूल पर जमकर हंगामा किया। 


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चियों से बात की। मामले की गंभीरता को समझते हुए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सतेंद्र वर्मा भी मौके पर पहुंची और अध्यापक को निलंबित कर दिया था। 

विवाद बढ़ता देख महिला थाना पुलिस ने बच्चियों की शिकायत पर अध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed