फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A notorious criminal rewardee of Rs 25000 arrested after an encounter with the police

25 हजार के इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Tue, 10 Apr 2018 10:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 10 Apr 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
A notorious criminal  rewardee of Rs 25000 arrested after an encounter with the police
police encounter - फोटो : अमर उजाला

सुपारी लेकर फैक्ट्री कर्मचारी समेत चार लोगों की हत्या के आरोपी 25 हजार के इनामी बदमाश सुरेंद्र उर्फ तार बाबू को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। वह पीड़ित पक्ष पर केस वापस लेने का दबाव बनाने के लिए सिकंदराबाद आया था।

विज्ञापन


एसआई प्रमोद कुमार ने बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे गश्त के दौरान जैसे ही वह निजामपुर पुलिया के पास पहुंचे तो एक युवक तेजी के साथ सड़क पर आया। पुलिस जीप को देख वह भागने लगा। रुकने के लिए कहने पर उसने पुलिस पर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन


चेतावनी के बाद भी उसने आत्मसमर्पण नहीं किया। इसके बाद पुलिस ने गोली चलाई। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल होकर गिर पड़ा। बदमाश ने अपना नाम ग्राम पीतम गढ़ थाना टुंडला जनपद फिरोजाबाद निवासी सुरेंद्र बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पास से एक तमंचा, दो कारतूस, एक खोखा, आधार कार्ड, मोबाइल, 2000 हजार रुपये बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि उसने 40 हजार की सुपारी लेकर नगर के खत्रीवाड़ा निवासी अमित उर्फ मोनू यादव पुत्र भरतवीर की फैक्ट्री जाते समय साथियों के साथ मिलकर तीन अक्तूबर 2017 को हत्या की थी। सुरेंद्र फिरोजाबाद में भी सुपारी लेकर तीन हत्याएं कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed