फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A management student taking shortcut for earning money

मैनेजमेंट छात्र बना नटवरलाल, अच्छे-अच्छों को ठगा

Thu, 08 May 2014 12:17 PM IST
Updated Thu, 08 May 2014 12:17 PM IST
विज्ञापन
A management student taking shortcut for earning money

शॉर्ट कट से रुपया कमाने के चक्कर में एक बीबीए स्टूडेंट ठगी का मैनेजमेंट

विज्ञापन
करने लगा। ये ऐसा नटवरलाल बन गया जिसके जाल में अफसर, इंजीनियर सभी फंस गए।

राजस्थान के एक इंजीनियर को भी इसने आरबीआई अफसर बनकर करीब डेढ़ लाख का चूना लगा दिया। वह बड़े अफसरों-इंजीनियरों से फोन पर ही बात करता था। वह उन्हें अपनी बातों में ऐसा उलझाता था कि बड़े-बड़े भी उसकी झांसे में आ जाते थे।

वह अधिकतर बड़े अफसरों को ही फंसाता था और उनकी कोई छोटी-मोटी राशि नहीं बल्कि बड़ा हाथ मारता था। आखिर क्या कहकर वो उन्हें अपनी बातों में फंसाता था पढ़िए आगे की स्लाइड्स में इस मैनेजमेंट ठग की पूरी कहानी।

इनकम टैक्स बचाने के नाम पर करता था ठगी

A management student taking shortcut for earning money

नोएडा की एक यूनिवर्सिटी से डिस्टेंस एजुकेशन के जरिए बीबीए कर रहे इस छात्र के निशाने पर ज्यादातर सरकारी अफसर रहते थे। जिन्हें इनकम टैक्स बचाने के नाम पर ये ठग जाल में फंसाता था।

सूरजपुर प्रभारी निरीक्षक होमसिंह यादव ने बताया कि अंकित पुत्र किशनपाल मूलत: बागपत-खेकड़ा के बसई गांव का रहने वाला है। आरोप है कि अंकित ने तिलपता गांव में फर्जी आईडी तैयार करके सूरजपुर के एक बैंक में खाता खुलवाया।

इसके बाद राजस्थान के एक इंजीनियर को फोन लगाया और इनकम टैक्स बचाने के नाम पर खाते में एक लाख तीस हजार रुपये जमा करवा लिए। एक और शख्स को भी अंकित ने इसी तरह फंसाया और पौने दो लाख रुपये खाते में जमा करवाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो राज्यों की पु‌लिस ढूंढ रही थी उसे

A management student taking shortcut for earning money

पीड़ित इंजीनियर ने राजस्थान के मालपुरा थाने में शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई जिसके बाद राजस्थान पुलिस ने सूरजपुर पुलिस से संपर्क किया।

दोनों राज्यों की पुलिस ने बुधवार को अंकित को दबोच लिया। बताया जा रहा है कि अंकित इसी तरह कई लोगों से लाखों रुपए ठग चुका है।

पुलिस अंकित के जाल में फंसे लोगों का पता लगाने के लिए पूछताछ कर रही है। उसके एक साथी की भी तलाश की जा रही है जो अं‌कित के इस काम में बराबर का साथी रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed