फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   a man got murderd in delhi at night

टहलते समय टकराया कंधा तो कर दी हत्या

Sat, 19 Apr 2014 02:37 AM IST
Updated Sat, 19 Apr 2014 02:37 AM IST
विज्ञापन
a man got murderd in delhi at night

दिल्ली के पटेल नगर में गुरुवार रात टहलते समय कंधा टकराने की बात पर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बलजीत नगर निवासी राजकुमार (20) बृहस्पतिवार रात दो दोस्तों के साथ बलजीत नगर में घूम रहा था। फरीदपुरी निवासी रवि, साहिल, लक्की व विशाल सामने से आ रहे थे।
विज्ञापन


रास्ते में साहिल और राजकुमार का कंधा टकरा गया। इस बात को लेकर दोनों गुटों में कहासुनी और झगड़ा होने लगा। आसपास के लोगों ने उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया। चारों युवक वहां से चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे आरोपी

a man got murderd in delhi at night

आरोप है कि कुछ देर बाद चारों दो बाइक पर सवार होकर फिर बलजीत नगर पहुंचे। राजकुमार घर के सामने ही दोस्तों के साथ खड़ा था। चारों ने राजकुमार की पिटाई शुरू कर दी।

इस बीच एक युवक ने चाकू से राजकुमार पर चार वार किए। राजकुमार के गिरते ही सभी फरार हो गए। पुलिस ने राजकुमार को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पटेल नगर थाना पुलिस ने आरोपियों को दबोचने के लिए दबिश दी और शुक्रवार को विशाल व रवि को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फरार अन्य युवकों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed