फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A Man commit suicide due to threaten by Father in law

बाप और जीजा के रौब की देती थी धमकी, फिर पति ने उठाया दिल दहला देने वाला ये कदम 

Sun, 24 Sep 2017 11:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 24 Sep 2017 11:08 AM IST
विज्ञापन
उसकी पत्नी उसे रोज अपने बाप और जीजा का रौब दिखाती। रोज उसे डराती धमकाती उसका खौफ इतना हावी हो गया कि उसने ये दिल दहला देने वाला कदम उठा लिया।
विज्ञापन


 

ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसकी सूचना परिजनों को लगी तो उन्होंने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस ने युवक की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, गुरुग्राम के हीरा नगर निवासी हिमांशु की शादी पातली निवासी उषा से जनवरी 2017 में हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों में विवाद रहता था। आरोप है कि हिमांशू की पत्नी उषा पिता व जीजा के रौबदार होने की धमकी देती थी और उनके साथ मिलकर उन्हें धमकाया करती थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ दिन पहले उषा के रिश्तेदार उनके घर आए थे और उनके साथ काफी बहस हो गई थी इसके बाद वे धमकी देते हुए चले गए। इससे हिमांशु कई दिन से तनाव में था। आरोप है कि 21 सितंबर की रात को हिमांशु ने जहरीला पदार्थ खा लिया।

इस पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



मां प्रेमलता की शिकायत पर पुलिस ने हिमांशु की पत्नी उषा, ससुर सूबे सिंह, साले सचिन व मामा ससुर सुमेर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच के दौरान पुलिस को हिमांशु का सुसाइड नोट भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed