फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   a businessman injured with bullet fired by robbers at connought place

बेखौफ बदमाश,दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस में लूटपाट के लिए दिनदहाड़े गोली मारी

Wed, 28 Feb 2018 09:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 28 Feb 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
a businessman injured with bullet fired by robbers at connought place
कनॉट प्लेस गोलीकांड - फोटो : जी पॉल
नई दिल्ली जिले में बुधवार सुबह उस अफरातफरी मच गई जब बदमाशों ने कनॉट प्लेस में लूटपाट के लिए एक विदेशी मनी एक्सचेंजर को दिनदहाड़े गोली मार दी। बदमाशों ने मनी एक्सचेंजर के बैग को लूटने की कोशिश की थी।
विज्ञापन


मनी एक्सचेंजर को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे कमर में गोली लगी है। बताया जा रहा है कि गोली कमर को छूकर निकल गई थी। कनॉट प्लेस थाना पुलिस ने मामला दर्जकर बदमाशों की तलाश तेज कर दी है। हालांकि बुधवार शाम तक किसी बदमाश को गिरफ्तार नहीं किया जा सका था। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है। 
विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मनी एक्सचेंजर तस्वीर सिंह रोहिणी में रहता है। वह बुधवार सुबह ए-ब्लाक कनॉट प्लेस में स्थित अपने ऑफिस जा रहा था। वह मेट्रो स्टेशन गेट नंबर चार से लिफ्ट से बाहर निकलकर अपने ऑफिस जा रहा था। जब वह ए-ब्लाक में आईसीआईसीआई बैंक के सामने पहुंचा तो तभी नकाबपॉश दो बदमाश आए और तस्वीर सिंह का बैग छीनने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बदमाश ने पिस्टल निकालकर उसे गोली मार दी

a businessman injured with bullet fired by robbers at connought place
कनॉट प्लेस गोलीकांड - फोटो : जी पॉल
तस्वीर सिंह ने विरोध किया तो एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर उसे गोली मार दी। बदमाशों ने जिस समय तस्वीर सिंह को गोली मारी थी उस समय घटनास्थल पर लोगों की काफी चहल-पहल थी। गोली तस्वीर सिंह को कमर को छूकर निकल गई। तस्वीर सिंह ने मौकेपर ही चिल्लाना शुरू कर दिया था।
 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोली लगने से तस्वीर सिंह की कमर से काफी खून निकल गया था। कुकरेजा मनी चेंजर पर काम करने वाले सुनील ने बताया कि मौकेपर काफी भीड़ एकत्रित हो गई थी।

इसकेबावजूद बदमाश बी-ब्लाक से आसानी से फरार होने में कामयाब हो गए। कनॉट प्लेस थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। बदमाशों को पकडने केलिए आधा दर्जन टीमें बनाई गई हैं।

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बदमाशों केभागने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारी तस्वीर सिंह की हालत खतरे से बाहर बता रहे हैं। 

 

पुलिस की खुली पोल

a businessman injured with bullet fired by robbers at connought place
कनॉट प्लेस गोलीकांड - फोटो : जी पॉल

दिल्ली पुलिस प्रवक्ता कार्यालय के अनुसार बदमाश तस्वीर सिंह से लूटकर कुछ नहीं ले गए है। बदमाशों ने तस्वीर सिंह से जिस बैग को छीनने का प्रयास किया था उसमें कुछ भी नहीं था। बदमाश पहले से घात लगाए बैठे थे। ऐसे में लग रहा है कि बदमाशों ने रंजिश के चलते तस्वीर सिंह को गोली मारी है।

तस्वीर सिंह के दो बेटे हत्या का प्रयास केमामले में जेल में बंद हैं। उन पर दो से तीन मामले दर्ज हैं। हालांकि दिल्ली पुलिस प्रवक्ता कार्यालय ने लूटपाट करने को लेकर गोली मारने की बात से भी इंकार नहीं किया है।

पुलिस की खुली पोल
कनॉट प्लेस इलाका अतिसुरक्षित माना जाता है और पूरे इलाके में पुलिस का सख्त पहरा होता है। बावजूद इसके दिन दहाड़े मैट्रो स्टेशन से बाहर निकलते ही गोलीबारी की और फरार होने में भी सफल हो गए। इस इलाके में जगह-जगह पीसीआर वैन तैनात रहती है।

कनॉट प्लेस जैसे व्यस्त इलाके में जिस प्रकार आरोपियों ने लूटपाट गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया उससे पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के दावों की पोल खुल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed