{"_id":"79105ee7694972ec42e115e818269f53","slug":"a-14-years-old-boy-tries-to-rape-a-child-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग लड़के ने साढ़े 3 साल की बच्ची से की रेप की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग लड़के ने साढ़े 3 साल की बच्ची से की रेप की कोशिश
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 03 Feb 2014 12:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबाद डेयरी इलाके में 14 वर्षीय लड़के ने साढ़े तीन साल की मासूम को अगवा कर उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर किशोर को दबोच लिया।
यहीं नहीं अभी पिछले शनिवार को ही ग्रेटर नोएडा पुलिस ने एक 12 साल के लड़के को सात साल की लड़की के रेप करने की कोशिश के मामले में हिरासत में लिया था। मेडिकल के बाद पुलिस ने उसे बाल सुधार गृह भेज दिया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: नॉर्थ ईस्ट की लड़कियों पर हमला व नस्लीय टिप्पणी
विज्ञापन
जारचा एरिया के रसूलपुर गांव के रहने वाले इस 12 साल के लड़के ने अपने ही गांव की एक सात साल की लड़की के रेप का प्रयास उस दिन किया जब चारों ओर गणतंत्र दिवस की तैयारियां चल रही थीं।
शनिवार शाम लड़का, लड़की को बहला फुसलाकर जंगल की ओर ले गया और रेप की कोशिश की था। लड़की के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए था। लोगों ने आरोपी नाबालिग लड़के को पकड़ लिया और उसकी पिटाई भी कर दी था।