फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   9 years old boy brutally killed in delhi, police investigation on

9 साल के बच्चे को पहले सिगरेट से दागा, फिर पेचकस से गोदकर की हत्या

Thu, 13 Jul 2017 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 13 Jul 2017 09:45 AM IST
विज्ञापन
 9 years old boy brutally killed in delhi, police investigation on
murder

नई दिल्ली के पुलप्रहलादपुर थाना इलाके में नौ वर्षीय बच्चे की पेचकस से गोदकर हत्या करने का मामला सामने आया है। उसके शरीर पर कपड़े भी नहीं मिले और शरीर को सिगरेट से भी दागा गया था। 

विज्ञापन


ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही है कि हत्या करने से पहले उसके साथ कुकर्म किया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलप्रहलादपुर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।       
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वासु (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ पुलप्रहलादपुर में रहता था। परिवार में माता-पिता के अलावा दो बहनें हैं। दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। वासु परिवार का इकलौता चिराग था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शरीर पर कपड़े नहीं थे

 9 years old boy brutally killed in delhi, police investigation on
फाइल फोटो

उसका शव मंगलवार शाम करीब सवा छह बजे एलआईजी फ्लैट्स, पुलप्रहलादपुर की पार्किंग के पास पड़ा मिला। शरीर पर कपड़े नहीं थे। शरीर को पेचकस से गोदा गया था। शरीर पर करीब एक दर्जन चोट के निशान थे।

इसके अलावा शरीर भी सिगरेट से दागा हुआ था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आपसी रंजिश व कुकर्म करने के बाद हत्या के कोण से जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि वासु स्कूल नहीं जाता था। वह आवारा किस्म के लड़कों के बीच घूमता रहता था। पुलिस बुधवार शाम तक हत्या के आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed