फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   85 lakhs fraud by nri in delhi

NRI ने रचा खेल, फ्लैट के नाम पर 85 लाख की ठगी

Sat, 03 May 2014 03:35 AM IST
Updated Sat, 03 May 2014 03:35 AM IST
विज्ञापन
85 lakhs fraud by nri in delhi

दिल्ली पुलिस ने 85 लाख रुपये की ठगी के आरोप में एनआरआई अनिल सरना को गिरफ्तार कर लिया। उस पर एक मकान कई लोगों को बेचने का आरोप है।

विज्ञापन


पुलिस ने एक दिन की रिमांड के बाद आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

बताया गया है कि इस समय अनिल सूरजकुंड की ग्रीनफील्ड कॉलोनी में रह रहा था।

ठगी में मां और भाभी भी शामिल

85 lakhs fraud by nri in delhi

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस के अनुसार सीआर पार्क निवासी अशोक खटाना ने अपनी शिकायत में बताया उसने काफी समय पहले अमेरिका में रहने वाले अनिल सरना से 85 लाख रुपये में मस्जिद मोठ में एक फ्लैट खरीदा था।

बाद में पता लगा कि अनिल इस फ्लैट को पहले ही तीन-चार लोगों को बेच चुका है। आरोपी ने कुछ पार्टियों के रुपये लौटा दिए थे, जबकि अशोक के रुपये नहीं लौटा रहा था।

चितरंजन पार्क थाना पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर बुधवार को अनिल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि ठगी के मामले में अनिल की भाभी व मां विमला की भूमिका भी सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 महीने पहले हुई थी बेटे की हत्या

85 lakhs fraud by nri in delhi

बता दें कि आरोपी के बेटे व एनआरआई युवक अनमोल की 16 सितंबर 2013 को कालकाजी इलाके में संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। अनमोल ने अपने दोस्तों-शिवांक गंभीर, माधव भंडारी और रीथम गिरोत्रा केसाथ कालकाजी के साउथ पार्क अपार्टमेंट में पार्टी की थी। पार्टी में चीन से मंगाए गए ड्रग्स के इस्तेमाल की बात सामने आई थी।

घटना की रात करीब पौने बारह बजे अनमोल, अपार्टमेंट में चीखता-चिल्लाता हुआ इधर-उधर भागता रहा। इसके बाद गाड़ी से सिर मार-मार घायल हो गया था।

अनमोल के परिजनों ने आरोप लगाया था कि अनमोल के दोस्तों ने उसकी हत्या की है।इस मामले में पुलिस ने अपार्टमेंट के दो गार्डों सुरेंद्र बाली और नरेश मिश्रा को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed