{"_id":"5811f3c44f1c1b057fbc39a3","slug":"80-thousand-theft-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलमारी का ताला तोड़कर चुराये 80 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलमारी का ताला तोड़कर चुराये 80 हजार रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 28 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीमका स्थित पेट्रोल पंप की अलमारी का ताला तोड़कर चोर 80 हजार रुपये चुराकर ले गया। चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने घटनास्थल पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड को बुलाकर जांच की।
विज्ञापन
तिगांव थाना पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक गांव धुनैला निवासी राकेश यादव ने बताया कि उसका नीमका के पास पेट्रोल पंप है। 25 अक्तूबर की रात को पंप के कर्मचारी सोए हुए थे। कार्यालय की टूटी हुई खिड़की से चोर अंदर घुस गए और उन्होंने अलमारी का ताला तोड़ कर 80520 रुपये चोरी कर लिए।
विज्ञापन
चोरी के बारे में पंप के कर्मचारियों को सुबह नींद से उठने के बाद पता चला तो उन्होंने अपने पंप के मालिक राकेश यादव को सूचना दे दी। सूचना मिलने के बाद यादव ने थाना सदर पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
सदर थाना प्रभारी राजदीप मोर का कहना है कि पीड़ित की शिकयत पर चोरी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। अभी चोरी करने वालों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।