फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   8 years old girls raped in Delhi

दिल्लीः आठ साल की बच्ची से रेप

Thu, 21 Aug 2014 09:03 PM IST
Updated Thu, 21 Aug 2014 09:03 PM IST
विज्ञापन
8 years old girls raped in Delhi

दिल्ली के आजादपुर स्थित एक झुग्गी में आठ साल की बच्ची से रेप करने का मामला सामने आया है। मामला दर्जकर पुलिस पड़ोस में रहने वाले आरोपी राजवेंद्र (43) को तलाश रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आजादपुर स्थित झुग्गी में रहने वाली बच्ची 18 अगस्त की दोपहर घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि तभी राजवेंद्र उसे अपने झुग्गी में ले गया और रेप किया।

विज्ञापन


मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आदर्श नगर पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है

छेड़छाड़ के मामले में पूरे पर परिवार पर FIR

8 years old girls raped in Delhi

गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके के खोड़ा में मनचले की गलती का खामियाजा उसके पूरे परिवार को भुगतना पड़ सकता है। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने मनचले के साथ उसके पूरे परिवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मयूर विहार के स्कूल में पढ़ने वाली 12वीं की छात्रा ने पास ही रहने वाले मनचले पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे। मनचले से परेशान छात्रा ने स्कूल जाना ही छोड़ दिया। परिजनों ने जब छात्रा से कारण पूछा तब उसने मनचले की शिकायत उनसे की। जिसके बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे थे। बुधवार को एसएसपी के संज्ञान में मामला आने के बाद तुरंत एफआईआर के निर्देश दिए गए।

परिजनों की शिकायत पर युवक और उसके परिवार के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी मनीष, पिता ओमप्रकाश, मां गुड्डी और दो अन्य युवक रमेश और राजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि शिकायत के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मगर मामले की जांच के बाद ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed