फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   69 years old fake saint raped a 10 year girl from last 1 year

किशोरी संग एक साल तक दुष्कर्म करता रहा 69 वर्षीय ढोंगी बाबा

Fri, 07 Jul 2017 05:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 07 Jul 2017 05:08 PM IST
विज्ञापन
69 years old fake saint raped a 10 year girl from last 1 year
rape with minor girl

जैतपुर थाना इलाके में ढोंगी बाबा 10 वर्षीय किशोरी के साथ करीब एक वर्ष से कुकर्म व छेड़छाड़ कर रहा था। आरोप है कि उसने किशोरी से दुष्कर्म भी किया। इस बारे में किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी देता था। शिकायत के बाद जैतपुर थाना पुलिस ने आरोपी ढोंगी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मेडिकल जांच में किशोरी के साथ कुकर्म होने की पुष्टि हो गई है। पुलिस ने आरोपी बाबा के खिलाफ कुकर्म, छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी देने और पॉक्सो की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन

       
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित किशोरी चौथी कक्षा की छात्रा है। आरोपी बाबा चितरंजन मंडल (69) किशोरी के पड़ोस में रहता है और इलाके में भजन-कीर्तन करता रहता।

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी से पिछले एक वर्ष से कुकर्म कर रहा था।

69 years old fake saint raped a 10 year girl from last 1 year
minor

छात्रा तीन जुलाई को स्कूल से लौटी तो घर में कोई नहीं था। किशोरी के माता-पिता मजदूरी करते हैं और बहन भी कहीं गई थी। आरोपी बाबा किशोरी के घर में घुस गया और उससे कुकर्म किया। आरोप है कि किशोरी से पिछले एक वर्ष से कुकर्म कर रहा था। डरी-सहमी किशोरी परिजनों को कुछ नहीं बता रही थी।

किशोरी ने हिम्मत कर बुधवार को सारी बात अपनी मां को बता दी। इसके बाद किशोरी के परिजनों ने इसकी शिकायत जैतपुर थाना पुलिस को दी। जैतपुर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी बाबा चितरंजन मंडल को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी बाबा का किशोरी के घर पर आना-जाना था। जब भी किशोरी को घर में अकेले देखता था तो उससे गलत हरकत करता था। आरोपी बाबा को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed