{"_id":"5a2a821d4f1c1b95188b8960","slug":"62-thousand-withdrawn-from-bank-account-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाते की जानकारी ले उड़ाए 62 हजार रुपये ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाते की जानकारी ले उड़ाए 62 हजार रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 09 Dec 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
साइबर ठगों ने फर्जी बैंक अधिकारी बनकर एक व्यक्ति के खाते से 62 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-23ए निवासी कंवर सेन चोपड़ा के पास कुछ दिन पहले एक फोन आया।
विज्ञापन
फोन करने वाले ने बताया कि वह उनके बैंक से बोल रहा है और बताया कि उनका एटीएम कार्ड बंद होने वाला है। उसने कार्ड चालू करने के बताने उनके खाते व कार्ड के बारे में सारी जानकारी ले ली। उसने उनके फोन पर आया ओटीपी भी पूछ लिया।
विज्ञापन
इसके कुछ समय बाद ही कंवर सेन चोपड़ा के खाते से रुपये निकलने शुरू हो गए। अलग अलग बार में उनके खाते से 62 हजार रुपये निकाले गए। उन्हें धोखाधड़ी का शक हुआ तो उन्होंने तुरंत अपने बैंक को फोन कर अपना खाता ब्लॉक करवाया और पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन