{"_id":"58d4cdc34f1c1bbf371a150b","slug":"61-thousand-withdrawn-from-bank-officers-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक अधिकारी बन खाते से निकाले 61 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक अधिकारी बन खाते से निकाले 61 हजार
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Fri, 24 Mar 2017 01:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-पांच में रहने वाले एक व्यक्ति को फोन कर जालसाजों ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर उसके खाते से 61 हजार रुपये निकाल लिए। शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मूलरूप से यूपी के गोंडा जिला निवासी बनवारी पालम विहार में रहकर कहीं काम करता है। पुलिस को दी गई शिकायत में उसने बताया है कि उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया।
विज्ञापन
फोन करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताया। उसने पीड़ित से कहा कि उसका एटीएम कार्ड बंद हो गया है। अपनी बातों से झांसे में लेकर उसने पीड़ित के एटीएम कार्ड का नंबर व डिटेल्स ले लिया।
विज्ञापन
आरोप है कि इसके बाद उसके खाते से करीब 61 हजार रुपये निकाल लिए। जानकारी होने पर पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। साइबर क्राइम सेल की जांच में मामला सही पाया जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।