फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   60-year-old man arrested in rape of innocent

मासूम से दुष्कर्म में 60 साल का बुजुर्ग धरा

Sun, 25 Dec 2016 12:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली।
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली। Updated Sun, 25 Dec 2016 12:59 PM IST
विज्ञापन
60-year-old man arrested in rape of innocent
दिल्ली मोतीबाग रेप मामला - फोटो : ani

गीता कॉलोनी इलाके में 10 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 60 साल के ऑटो चालक ने अपने ऑटो में खींचकर वारदात को अंजाम दिया। घर पहुंचकर मासूम ने यह बात मां को बताई, जिससे के बाद इसकी शिकायत गीता कालोनी थाने में की गई। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मासूम अपने परिवार के साथ गीता कालोनी इलाके में रहती है। बृहस्पतिवार दोपहर वह किसी काम से काली माता मंदिर के पास से गुजर रही थी। वहीं, पास में लक्ष्मी (60) अपने ऑटो में बैठा था।
विज्ञापन


आरोप है कि लक्ष्मी ने जबरन मासूम को अपने ऑटो में खींचकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। मासूम ने बताया कि आरोपी पिछले तीन माह से उसके साथ आते-जाते समय छेड़छाड़ कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्तूबर माह में आरोपी ने एक बार उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था, लेकिन चिल्लाने पर आरोपी ने उसे छोड़कर जान से मारने की धमकी दी थी। मासूम ने डर की वजह से किसी को इसकी जानकारी नहीं दी। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने इस बात को कबूला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed