फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   50 thousand extracted from the account of hoax

आधार लिंक कराने का झांसा दे खाते से निकाले 50 हजार

Wed, 08 Mar 2017 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 08 Mar 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
50 thousand extracted from the account of hoax
cyber crime

खुद को बैंक अधिकारी बताकर साइबर अपराधियों ने खाते से आधार लिंक कराने का झांसा देकर दो लोगों के एटीएम कार्ड की पूरी जानकारी ले ली। इसके बाद दोनों के खाते से 50 हजार रुपये का ट्रांजेक्शन कर लिया।

विज्ञापन


पीड़ितों ने मामले की शिकायत सेक्टर-20 थाने में की, जहां से मामले को साइबर सेल भेज दिया गया। साइबर टीम मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, सेक्टर-19, सी—ब्लॉक में पीके डालमिया सपरिवार रहते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 12 फरवरी को उनके मोबाइल पर राहुल वर्मा नामक एक शख्स ने फोन किया। उसने कहा कि वह रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के कस्टमर केयर ऑफिस देहरादून से बोल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि पहले आरोपी ने उनके खाते की पूरी डिटेल उन्हें बताई। इसके बाद उनसे बोला कि उनके खाते में अपडेट आधार नंबर ब्लॉक हो गया है। नंबर फिर से लिंक कराना है।

ऐसे में वह अपने आधार कार्ड का नंबर बता दें। उन्होंने आधार कार्ड का नंबर बता दिया। पीड़ित का कहना है कि कुछ देर बाद उनके खाते से 42 हजार रुपये का ट्रांजेक्शन कर लिया गया। जब पीड़ित ने जांच पड़ताल की, तो पता चला कि पेटीएम के माध्यम से तीन बार में खाते से ट्रांजेक्शन किया गया है।

वहीं, बीते सोमवार को सुबह करीब 10:30 बजे परशुराम मांगराज के पास भी राहुल कुमार वर्मा नामक शख्स ने फोन किया। पीड़ित ने बताया कि राहुल ने कहा कि वह एसबीआई हेड ऑफिस एटीएम डिस्पैच मुंबई से बोल रहा है।


आपके खाते में अपडेट आधार नंबर ब्लॉक हो गया है। आपको फिर से आधार कार्ड का नंबर अपडेट कराना होगा, नहीं तो खाता हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा। क्योंकि केवाईसी फार्म फिल करने की आज अंतिम तिथि है।

ऐसे में पीड़ित, आरोपी के झांसे में आ गया। आरोपी ने परशुराम के आधार कार्ड नंबर की डिटेल लेकर उसके खाते से आठ हजार रुपये का ट्रांजेक्शन कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed