वृद्घा के मुंह में ठूंसा कपड़ा, लूट ले गए 50 लाख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के कालकाजी में वृद्धा और उनके नौकर को बंधक बनाकर दिनदहाड़े करीब 46 लाख रुपये की डायमंड ज्वेलरी व 4.50 लाख रुपये लूटने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने वृद्धा को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।
इसके बाद उनके व नौकर के हाथ-पैर बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया। वृद्धा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त मंदीप सिंह रंधावा ने वारदात की पुष्टि की है।
पुलिस के अनुसार, कनॉट प्लेस स्थित अनंतराज इंडस्ट्री में डायरेक्टर बीआर सिक्का कालकाजी के जी-ब्लाक में रहते हैं। मंगलवार शाम 4 बजे उनकी पत्नी वीना सिक्का (62) ग्राउंड फ्लोर और नौकर भगवानदास प्रथम मंजिल पर था। इस बीच घर में चार हथियारबंद नकाबपोश बदमाश घुस गए।
मुंह में ठूंसा कपड़ा, जमकर की पिटाई
बदमाशों ने जमकर पीटने के बाद वीना के हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंसकर कमरे में बंद कर दिया। भगवानदास नीचे आया तो बदमाशों ने उसके भी हाथ-पैर बांधकर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाश घर में रखी डायमंड ज्वेलरी व नगदी लूटकर ले गए। किसी तरह नौकर ने खुद खोलकर बीआर सिक्का को मामले की जानकारी दी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़ित परिवार ने शुरू में करीब 4.50 लाख रुपये की नगदी व ज्वेलरी लूटने की शिकायत दी थी, लेकिन बुधवार सुबह उन्होंने करीब 46 लाख रुपये की डायमंड ज्वेलरी व 4.50 लाख रुपये लूटने की बात पुलिस को कही।
कालकाजी थाना पुलिस लूट का मामला दर्ज करके बदमाशों की तलाश कर रही है। वहीं, सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।