{"_id":"e60200ac47c4f8f1bf42a5004350320b","slug":"5-crime-news-of-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताबड़तोड़ 5 आपराधिक मामलों से दहला फरीदाबाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताबड़तोड़ 5 आपराधिक मामलों से दहला फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 25 May 2014 06:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले चौबीस घंटों में फरीदाबाद के पांच अलग-अलग क्षेत्रों में पांच आपराधिक मामले सामने आए हैं। इससे फरीदाबाद पुलिस में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
बाइक सवार ने महिला का पर्स झपटा
फरीदाबाद के थाना सेंट्रल क्षेत्र के सेक्टर-15 में बाइक सवार बदमाश ने बाजार से लौट रही एक महिला का पर्स झपट लिया। जानकारी के अनुसार कुसुम नागपाल सेक्टर-15 के मकान नंबर-1577 में रहती है।
विज्ञापन
उसने शनिवार को थाना सेंट्रल पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शनिवार शाम को 5 बजे सेक्टर-15 की मार्केट में गई थी। वहां से खरीदारी करके लौट रही थी, इसी दौरान पीछे से बाइक सवार एक बदमाश आया और उसका पर्स झपट लिया।
विज्ञापन
फ्लैट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी
फरीदाबाद के थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र में फ्लैट दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपी कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। महेश गर्ग सराय ख्वाजा के बजरंग चौक में मकान नंबर-553 में रहता है।
महेश ने शुक्रवार को थाना सराय ख्वाजा में दी शिकायत में बताया कि उन्होंने सेक्टर-37 स्थित हैमिल्टन हाईट प्राइवेट लिमिटेड और ऊषा स्पिनिंग एंड वेविंग मिल्स ऑफिस में संपर्क किया।
कंपनी ने उन्हें सेक्टर-37 में स्थित खाली जगह पर करीब 100 वर्ग गज में फ्लैट बना कर देने की बात कही, महेश ने कुछ रकम देकर फ्लैट बुक करा दिया। आरोप है कि कुछ समय पहले जब कंपनी ने फ्लैट बनाकर उन्हें दिखाया तो वह पहले बताई गई जगह से काफी कम जगह में बना था और वहां अन्य सुविधाओं का भी अभाव था।
शराब पीने से मना करने पर परिवार पर हमला
फरीदाबाद के थाना ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र में कुछ लोगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। परिवार ने हमलावरों से उनके घर के पास शराब पीने से मना किया था। हमलावर पीड़ित परिवार के रिश्तेदार हैं।
घटना ओल्ड फरीदाबाद के न्यू अहीरबाड़ा की है। यहां गली नंबर-2 के मकान नंबर-7 में अमित कुमार अपनी पत्नी उर्मिला, बेटी खुशी (12) और दो भाई मोहित व रोहित के साथ रहता है। बीके अस्पताल में घायल अवस्था में पहुंचे परिवार ने बताया कि वह करीब एक माह पहले ही कानपुर के थाना जूही इलाके से यहां रहने आए हैं।
अमित बीड़ी-सिगरेट की सप्लाई का काम करता है। अमित ने बताया कि रविवार सुबह करीब 10:30 बजे पूरा परिवार घर पर था, इसी दौरान उनके घर के पास उनका रिश्तेदार गौरव कश्यप व अन्य आए। यह युवक अक्सर यहां शराब पीकर आते हैं, जिसके लिए रविवार को अमित ने उनसे मना किया।
अमित का आरोप है कि उस समय तो वह युवक वहां से चले गए लेकिन कुछ समय बाद 5-6 युवक वहां आए और उन्होंने लाठी-डंडों व चाकू से हमला कर दिया, जिसके बाद फरार हो गए। अमित ने मौके से पुलिस को सूचित किया और इलाज के लिए परिवार को लेकर बीके अस्पताल आ गया। अमित के दोनों भाई, बेटी व पत्नी को भी सिर व हाथ में चोट लगी है। पुलिस के मुताबिक परिवार के बयान लेने के बाद कार्रवाई की जा रही है।
सर्जिकल ब्लेड से युवक पर हमला
फरीदाबाद के थाना तिगांव क्षेत्र में एक युवक पर दो लोगों ने सर्जिकल ब्लेड से हमला कर दिया जिससे युवक घालय हो गया। घटना के पीछे आपसी विवाद को कारण माना जा रहा है।
तिगांव क्षेत्र के जुनेड़ा निवासी लोकेश ने थाना तिगांव में शुक्रवार को दी शिकायत में बताया कि वह एक दिन पहले अपने घर से किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में गांव दयालपुर निवासी दो भाई खोते व रनजीत ने उसके साथ मारपीट की और सर्जिकल ब्लेड से हमला करके फरार हो गए। लोकेश हाथ, चेहरे व सिर में चोट आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नाहर सिंह कॉलोनी में युवक ने फांसी लगाई
फरीदाबाद के थाना शहर बल्लभगढ़ की चावला कॉलोनी चौकी क्षेत्र में रविवार रात एक युवक ने फांसी लगा कर जान दे दी। युवक अपने परिवार से अलग एक महिला के साथ रहता था।
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में मोहम्मदाबाद के गांव मदनपुर का निवासी 20 वर्षीय मनोज चावला कॉलोनी क्षेत्र की नाहर सिंह कॉलोनी में एक महिला के साथ रहता था। वह कुछ दिनों से बेरोजगार था। पुलिस के मुताबिक मनोज के माता-पिता तीन बेटों के साथ सेक्टर-23 की संजय कॉलोनी में रहते हैं। मनोज परिवार से अलग सरस्वती नामक महिला के साथ रहता था, महिला उसके साथ पहले काम करती थी।
जांच अधिकारी हिम्मत सिंह ने बताया कि शनिवार देर रात सरस्वती ने चावला कॉलोनी चौकी में आकर बताया कि उसके घर में मनोज ने फांसी लगा ली है। उसने बताया कि शनिवार रात को मनोज ने उसके घर में 12 बजे शराब पी और सोने चला गया।
डेढ़ घंटे बाद सरस्वती ने उसे फांसी पर लटका देखा। शुरुआती जांच में पुलिस को पता लगा कि मनोज सरस्वती से शादी करना चाहता था इसलिए परिवार से अलग रहता था। इसी को लेकर परेशान चल रहा था।