दिनदहाड़े 5 मनचलों ने रुकवाई स्कूल बस, फिर उसमें चढ़कर की छात्रा के साथ छेड़छाड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव से करीब 25 किलोमीटर दूर फरुखनगर के जनोला गांव के पास दिनदहाड़े कुछ मनचले युवकों ने स्कूली छात्राओं से भरी बस रुकवाई और उसमें चढ़ गए।
गौरतलब है कि स्कूल जा रही छात्राओं की बस को 5 युवकों ने रुकवा दिया। वो पांचों स्विफ्ट कार में सवार होकर आए थे और उन्होंने अपनी कार को बस के आगे खड़ा किया और जबरन बस रुकवाई।
इसके बाद कंडक्टर के रोकने के बावजूद बस में चढ़कर उन मनचले युवकों ने एक छात्रा का नाम बुलाकर उसकी तलाश शुरु कर दी। उक्त छात्रा डर के मारे सीट के नीचे छिप गई मगर उन्होंने उसे ढूंढ लिया।
हाईप्रोफाइल घरों से हैं लड़के
जानकारी के अनुसार उन युवकों ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। इसी बीच गाड़ी का कंडक्टर गांव के लोगों को मदद के लिए बुला लाया।
गांववालों ने मौके पर पहुंचकर युवकों का विरोध किया जिसके बाद वो पांचों मनचले वहां से भाग गए। इसके बाद लोगों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी।
सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कंडक्टर की गवाही पर आईपीसी की धारा 323, 341, 334 के तहत पांचों युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पुलिस का दावा है कि आरोपी युवकों की पहचान हो गई है और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पांचों युवक गुड़गांव के सेक्टर 5, 10 के रहने वाले हैं और सभी हाईप्रोफाइल बताए जा रहे हैं।