{"_id":"58ed099a4f1c1b9f36cf696c","slug":"5-accused-arrested-in-golgappa-vender-murder-case-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलगप्पे नहीं खिलाने पर युवक को 18 बार गोदा था चाकू, 5 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोलगप्पे नहीं खिलाने पर युवक को 18 बार गोदा था चाकू, 5 आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 12 Apr 2017 10:34 AM IST
विज्ञापन
golgappa vender murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मंगोलपुरी में गोलगप्पे देने से मना करने युवक की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गये आरोपियों में दो नाबालिग है।
विज्ञापन
आरोपियों ने शराब के नशे में वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने इनके निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल एक चाकू बरामद किया है। पकड़े गये दो आरोपियों पर कई अपराधिक मामले दर्ज हैं और एक आरोपी मंगोलपुरी थाने का घोषित बदमाश है।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त एमएन तिवारी ने बताया कि 9 अप्रैल की देर रात मंगोलपुरी में रहने वाले राजू उर्फ गोलगप्पा(24) को कुछ लोगों ने चाकू मार कर हत्या कर दी। बदमाशों ने उसे 18 चाकू मारे थे।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि राजू अपने पिता राधेश्याम के साथ मिलकर पत्थर मार्केट में गोलगप्पे की रेहड़ी लगाता था। 9 अप्रैल की रात दुकान बंद करने के बाद पिता-पुत्र घर लौट रहे थे। इसी दौरान कुछ युवकों ने राजू को रोककर गोलगप्पा खिलाने के लिए कहा।
गोलगप्पा नहीं होने की बात कहने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी और उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसे जख्मी हालत में इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजू के भाई उमेश ने पुलिस को सभी छह आरोपियों के नाम बताए।
थाना प्रभारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस को तड़के चार बजे आरोपियों के रोहिणी सेक्टर एक के अवंतिका पार्क में होने की जानकारी मिली। पुलिस की टीम ने वहां पहुंच कर मंगोलपुरी निवासी विक्की, अनिल, बीनू और दो नाबालिग को दबोच लिया। इनके पास से दो चाकू बरमाद कर लिए।
पूछताछ में पता चला कि राजू पर विक्की और अरविंद ने चाकू से वार किए थे। विक्की, अनिल, अरविंद और एक नाबालिग ने शराब का सेवन कर घर जा रहे थे। इसी दौरान राजू को देखकर उनलोगों ने गोलगप्पा खिलाने के लिए कहा। राजू के मना करते ही विक्की और अरविंद ने उसपर चाकू से हमला कर दिया।
पुलिस ने जांच के बाद बताया कि विक्की पर छह मामले दर्ज हैं। वहीं अनिल पर 15 मुकदमें दर्ज हैं। वह मंगोलपुरी थाने का घोषित बदमाश है। बीनू स्नातक की पढ़ाई कर रहा है और उसके पिता आगरा के जूते बनाने की फैक्टरी में काम करते हैं। पुलिस अरविंद की तलाश में दबिश दे रही है।