फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   48 lakh fraud with a practitioner for plot securing in faridabad

प्लॉट दिलाने के नाम पर व्यवसायी से 48 की धोखाधड़ी

Sat, 17 May 2014 05:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 17 May 2014 05:10 PM IST
विज्ञापन
48 lakh fraud with a practitioner for plot securing in faridabad

फरीदाबाद के थाना भूपानी में राजस्थान के जयपुर निवासी एक व्यक्ति से प्लॉट दिलाने के नाम पर 48 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। कंपनी ने रकम ले ली और करीब आठ वर्ष बीतने पर भी प्लॉट नहीं दिया। पीड़ित ने गुड़गांव की एक कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन


जयपुर में तिलक नगर के दयानंद मार्ग निवासी व्यवसायी रोहित कपूर ने शुक्रवार को थाना भूपानी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें दिल्ली-एनसीआर में एक प्लॉट की तलाश थी। वर्ष 2006 में उन्हें जानकारी मिली कि गुड़गांव के उद्योग विहार-5 में बीपीटीपी लिमिटेड के नाम से एक कंपनी है।
विज्ञापन


रोहित ने कंपनी में संपर्क किया तो कंपनी की ओर से उन्हें फरीदाबाद में नहर पार के बीपीटीपी क्षेत्र में प्लॉट दिलाने का आश्वासन दिया गया। आरोप है कि कंपनी की ओर से यहां करीब 479 वर्ग मीटर प्लॉट देने की बात कही गई थी, प्लॉट की रकम के नाम पर कंपनी अधिकारियों ने अगस्त 2006 में रोहित कपूर से करीब 48 लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित का आरोप है कि रकम मिलते ही कंपनी के अधिकारियों ने आनाकानी शुरू कर दी और वहां प्लॉट उपलब्ध न होने पर किसी अन्य स्थान पर प्लॉट दिलाने की बात कहने लगे। लेकिन करीब 8 वर्ष बीत जाने के बाद भी उसको न तो प्लॉट मिल सका और न रकम वापस मिली। व्यवसायी ने कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर कबूल चावला और वाइस प्रेसिडेंट (कस्टमर सर्विस) भावना पुरी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed