{"_id":"4872573b1d5f0fae6a858ab0f89b23b8","slug":"40-thousand-theft-through-atm-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधानः देखते ही देखते बदल जा रहे हैं ATM कार्ड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सावधानः देखते ही देखते बदल जा रहे हैं ATM कार्ड
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 22 Jan 2014 02:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के बादशाहपुर थाना क्षेत्र में दो युवकों ने एटीएम बूथ में सहायता करने के बहाने एक आईटीबीपी के जवान से 40 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस एटीएम बूथ से सीसीटीवी फुटेज निकाल कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
भोंडसी निवासी अनिल कुमार आईटीबीपी में कार्यरत हैं। सात जनवरी को बादशाहपुर स्थित यूनियन बैंक के एटीएम बूथ से पैसा निकालने के लिए आए थे। दो बार कार्ड डालने पर मशीन से पैसे नहीं निकले। इसी दौरान दो लड़के बूथ के अंदर आए और उनका पैसा निकालने में सहायता करने की बात की।
यह भी पढ़ें: नेट बैंकिंग करते हैं, तो पढ़ें ये खबर
विज्ञापन
एक युवक अनिल का कार्ड लेकर पैसा निकालने लगा जबकि दूसरे ने उन्हें बातों में लगा लिया। इसी दौरान आरोपियों ने कार्ड बदल दिया और बाद में कहा कि गार्ड को बुला लीजिए मशीन खराब है।
जांच अधिकारी संजय ने बताया कि दस मिनट बाद राजीव चौक स्थित एयर फोर्स स्थित एसबीआई एटीएम से युवकों ने दस हजार रुपये निकाले। फोन पर मैसेज आने पर अनिल ने ध्यान नहीं दिया। दूसरे दिन सात हजार रुपये रोहतक से निकले गए।
यह भी पढ़ें: ऑनलाइन सपना दिखाया, लूटा, फिर फुर्र हो गई
इसी प्रकार आरोपियों ने पचास हजार रुपये उसके खाते से निकाल लिए। जब इसकी जानकारी मिली तो उसने बैंक से संपर्क किया। बैंक ने बताया कि उनके पास जो कार्ड है, वह नकली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में पैसा निकालते दो युवक दिखाई दे रहे हैं। उनकी पहचान की जा रही है।